Yogi Cabinet meeting: योगी सरकार ने लखनऊ में मंगवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कैबिनेट ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महिला के नाम पर जमीन रजिस्ट्री पर 1 प्रतिशत छूट को बढ़ा दिया है। अब महिला के नाम जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री में 10 करोड़ तक की जमीन खरीदने पर 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभी तक महज 10 लाख तक जमीन खरीदने पर यह छूट मिलती थी। कैबिनट के इस फैसले से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। योगी कैबिनेट ने बैठक में कुल 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।
युवाओं को मोबाइल नहीं अब सिर्फ टैबलेट मिलेगा
साल 2022 से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत युवाओं को निःशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित किए जा रहा है। कैबिनेट ने अब फैसला किए है कि सभी युवाओं को टैबलेट ही दिया जाएगा। अब स्मार्टफोन नहीं दिया जाएगा। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए2000 करोड़ रुपये का फंड दिया। यह टैबलेट स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास आदि विभिन्न शिक्षण /प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत लाभार्थी युवा वर्ग दिए जा रहें हैं।
1 करोड़ तक की जमीन पर मिलेगी छूट
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलने वाली स्टांप ड्यूटी पर छूट को बढ़ाया है। अभी तक महिला के नाम जमीन खरीदने पर 4 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देना होता था। अब 10 लाख से कम कीमत की जमीन होती थी तो 1 प्रतिशत की स्टांप ड्यूटी लगती थी। लेकिन अब महिलाओं को 1 करोड़ तक की जमीन खरीदने पर 1 प्रतिशत ही स्टांप ड्यूटी लगेगी।
1 रूपये लीज पर डीआरडीओ को मिलेगी जमीन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के घटक प्रयोगशाला यंत्र अनुसंधान एवं विकाससंस्थान (IRDE) प्रदेश में आईआर डिटेक्शन टेक्नोलॉजी सेंटर बनाने जा रहा है। कैबिनेट ने 10 हेक्टेयर भूमि 1 रूपए के सालाना लीज पर देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रोजेक्ट से 150 इंजीनियर्स और सैकड़ों टैक्नीकल लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये हैं कैबिनेट के प्रमुख फैसले
– 11 अगस्त से होगा विधानसभा का मानसून सत्र
– चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे विकसित किया जाएगा
– 15.17 KM लंबा 4 लेंन लिंक एक्सप्रेस-वे बनेगा
– वाराणसी-बांदा मार्ग पर 548 दिन में बनेगा लिंक एक्सप्रेस-वे
– बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे
– स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना में टैबलेट
– युवाओं को अब मोबाइल की जगह मिलेगा निशुल्क टैबलेट
– स्टांप से जुडा 38वां प्रस्ताव अगली कैबिनेट में होगा पेश।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
6 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
6 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
8 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
10 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
10 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
10 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
12 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
13 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
16 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines