योगी सरकार ने नए साल से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सिपाही भर्ती में निगेटिव मार्किंग खत्म कर दी है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए प्रस्ताव मंजूर किया। बता दें कि पहले गलत जवाब पर आधा नंबर कट जाता था। इसे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
बता दें कि यूपी में सिपाही भर्ती 2025-26 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन आने की संभावना जताई जा रही है। यूपी में 22,605 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें कांस्टेबल और जेल वार्डर के पद शामिल होंगे। अब सरकार ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग खत्म करने का फैसला किया है। इसके अलावा, सब इंस्पेक्टर (SI) और सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) (गोपनीय, लिपिक, लेखा) के 537 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अब प्रार्थना के बाद न्यूज पेपर पढ़ना होगा अनिवार्य, यूपी में स्कूलों के लिए नया नियम
यूपी में कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूपी सरकार की कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही और मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली 2025 और यूपी कारागार प्रशासन व सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025 को मंजूरी दी है। इन संशोधनों के तहत अब सिपाही और जेल वार्डन भर्ती में नेगेटिव मार्किंग को खत्म कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jewar Airport का उद्घाटन कब होगा? योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा अपडेट
दरअसल, सिपाही भर्ती में पहले गलत जवाब देने पर नंबर कटते थे। इसके डर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सवाल ही छोड़ देते थे। इससे अंदाजा भी लगाते थे। अब परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग खत्म कर देने से अभ्यर्थी ज्यादा सवाल को हल करेंगे। ज्यादा हल करने पर ज्यादा सवाल सही होने की संभावना होगी। इसे छात्रों के लिए बड़ी छूट के तौर पर देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
17 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines