हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे निरस्त

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के निजी और कमर्शियल वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से पेंडिंग ट्रैफिक चालानों को लेकर चिंता में फंसे लाखों वाहन मालिकों के लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच जारी सभी ट्रैफिक चालानों को निरस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ही सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के निजी और कमर्शियल वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है. लंबे समय से पेंडिंग ट्रैफिक चालानों को लेकर चिंता में फंसे लाखों वाहन मालिकों के लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है. 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच जारी सभी ट्रैफिक चालानों को निरस्त किया जाएगा.

कोर्ट में विचाराधीन चालान भी होंगे निरस्त

इस निर्णय के तहत ऐसे सभी चालान जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया था चाहे वे किसी भी ट्रैफिक उल्लंघन से संबंधित क्यों न हों अब खत्म माने जाएंगे. इतना ही नहीं यह आदेश उन मामलों पर भी लागू होगा जो वर्तमान में न्यायालयों में विचाराधीन है.

ये भी पढ़ेः पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज

परिवहन विभाग को दिए गए सख्त निर्देश

परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित न्यायालयों से लंबित चालानों की सूची प्राप्त कर पोर्टल से इन्हें हटाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें. शासन द्वारा यह आदेश सभी आरटीओ कार्यालयों को भेजा जा चुका है.

वाहन मालिकों में खुशी की लहर

सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर के वाहन मालिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. वर्षों से लंबित चालानों की वजह से परेशान चालकों के लिए यह राहतभरा कदम माना जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के बीच बढ़ते विवादों को भी यह निर्णय कम कर सकता है.

ये भी पढ़ेः Noida News: नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 8 गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें