CM Yogi Action : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमकर बारिश हुई थी, जिससे गोमती नगर में जलभराव हो गया था। मनचलों ने जलभराव में फंसे वाहन चालकों पर पानी फेंका और एक लड़की से अभद्रता की। इस मामले को लेकर योगी सरकार सख्त है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और गोतमी नगर थाने के इंस्पेक्टर समेत पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया।
हटाए गए कई पुलिस अफसर
बारिश में मनचलों ने लड़की को परेशान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। सरकार ने डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी और एसीपी गोमतीनगर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। साथ ही गोमतीनगर थाने के इंस्पेक्टर, समतामूलक चौकी इंचार्ज समेत चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अबतक 12 मनचलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें : Video : अब धोखा देने पर उम्रकैद, Love Jihad Bill में क्या-क्या बदला? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
सीएम योगी ने लगाई फटकार
इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और फिर कर्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 3(5), 272, 285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें : कौन हैं वो विधायक? जिनके जरिए सीएम योगी ने विधानसभा में अखिलेश यादव को धो डाला
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गोमतीनगर के बड़ी जुगौली निवासी पवन यादव, सुनील कुमार बारी, विनीतखंड निवासी मो. अरबाज, विराज साहू, विनयखंड निवासी अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, विज्ञानखंड निवासी अमन गुप्ता, बाराबंकी के बदोसराय निवासी अनिल कुमार, उन्नाव के अजगैन निवासी प्रियांशु शर्मा, कल्याणपुर निवासी आशीष सिंह, विकास भंडारी, हजरतगंज के प्रयाग नारायण रोड निवासी मनीष कुमार, अभिषेक तिवारी, गोमतीनगर निवासी कृष्णकांत, खरगापुर निवासी जय किशन और अभिषेक कुमार गिरफ्तार किए गए हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि लखनऊ में बुधवार को हुई बारिश के बाद ताज होटल के पास पानी भर गया था। इस दौरान कई मनचले हुड़दंग करने पहुंच गए। एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रही थी। मनचलों ने बाइक को घेर लिया और लड़की पर पानी फेंकने लगे, जिससे गाड़ी गिर गई। फिर आरोपी पानी में गिरी लड़की को हाथ लगाने लगे, जिससे वह काफी घबरा गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद योगी सरकार और लखनऊ पुलिस की किरकिरी हुई।
संबंधित खबरें
UP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
43 mins agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
51 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
15 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
16 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
16 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
16 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines