योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकदल ने सदा दूसरी पाटियों को नुकसान पहुंचाया है। लोकदल जिसके साथ गया उसका सूपड़ा साफ कर दिया। अखिलेश यादव, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और राजनाथ सिंह को भी लोकदल की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है। कैबिनेट मंत्री ने अपने इस बयान से लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी पर सीधा निशाना साधा है।
लोकदल की वजह 240 सीटों पर सिमटी BJP
उन्होंने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रालोद से हाथ मिलाया था। इस चुनाव में भाजपा 240 सीटों पर सिमटकर रह गई। ये पार्टी आज तक जिसके बाद साथ गई, उसका सूपड़ा साफ हुआ है। मंत्री का बयान वायरल होते ही रालोद भड़क गई है। रालोद के नेता मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं। BJP संगठन प्रमुख और मुख्यमंत्री योगी से इस मामले की शिकायत की गई है। वहीं, मंत्री के इस बयान पर अभी तक जयंत चौधरी की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान इस मामले में कार्रवाई कर सकता है।
ये भी पढ़ें: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाए जाने पर छात्रों ने काटा बवाल, ओवैसी भी विरोध में कूदे
मथुरा की छाता सीट से विधायक हैं लक्ष्मी नारायण चौधरी
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा की छाता सीट से विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि छाता सीट पर 1993 से लक्ष्मी नारायण चौधरी और तेजपाल सिंह ही अलग-अलग पार्टी आमने-सामने रहे हैं। इस सीट पर 1993 से अब तक इन्हीं दोनों के बीच लड़ाई रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी में मकबरा-मंदिर को लेकर बवाल, भगवा लहराने पर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, वीडियो आया सामने
रालोद के खाते में जाएगी छाता सीट
बताया जा रहा है कि अब तक सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तेजपाल सिंह एक बयान से राजनीति गरमा गई है दरअसल तेजपाल सिंह का दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में छाता की सीट रालोद के खाते में जाएगी। खुद जयंत चौधरी ने ऐसा कहा है। तेजपाल के बेटे इस बार छाता से चुनाव लड़ेंगे। यही नहीं रालोद इस बार पंचायत चुनाव भी अलग ही लड़ेगी। माना जा रहा है कि इसी बात पर लक्ष्मी नारायण चौधरी गुस्साए हुए हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
4 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines