Akhilesh Yadav Statement Yogi Cabinet Expansion (मनोज पाण्डेय) : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में एक तरफ जातिगत समीकरण के आधार पर योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी कैबिनेट विस्तार को कटघरे में खड़ा कर दिया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर पंच करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि शपथ के सामने दूसरी शपथ।
अखिलेश यादव ने तस्वीरों के साथ पोस्ट करते हुए लिखा कि हम पेपर लीक से प्रताड़ित, नौकरी के लिए भटक रहे बेरोजगार युवा अपने भविष्य को बचाने के लिए शपथ लेते हैं कि हम ऐसे पार्टी को मतदान करेंगे, जिनका लक्ष्य नौकरी और रोजगार देना है। ये भी शपथ लेते हैं कि हम सक्रिय होकर अपने परिवार और आसपास के वोटरों को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक राजनीति के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव में संविधान में विश्वास करने वाले दलों को जीतने के लिए समाज से खुलकर अपील करेंगे। हम इस नारे को हर परिवार, हर युवक-युवती तक पहुंचाने की भी शपथ लेते हैं। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ।
यह भी पढ़ें : UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक साधे जातीय समीकरण
चार मंत्रियों को दिलाई गई शपथ
यूपी में मंगलवार को योगी कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें चार मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। एसबीएसपी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आरएलडी विधायक अनिल कुमार के साथ भाजपा के दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा मंत्री बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर यह विस्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में BJP की क्या रहेगी स्थिति, ओपिनयन पोल में बड़ा खुलासा
एनडीए ने जीत का टारगेट किया सेट
योगी सरकार में शामिल किए गए मंत्रियों में एक ब्राह्मण, एक दलित और दो ओबीसी समुदाय चेहरे हैं। इसके आधार पर ही एनडीए ने यूपी की सभी 80 सीटों को जीतने का टारगेट सेट किया है। हालांकि, मोदी सरकार के दांव लोकसभा चुनाव में कितने कारगार साबित होंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस कैबिनेट विस्तार से यह तो साफ है कि भाजपा यूपी में 80 और देश में 400 सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर काफी गंभीर है। इसे लेकर पार्टी कोई कोर कसर छोड़ने वाली नहीं है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines