उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में बड़ा ऐलान करते हुए भदोही जिले का नाम एक बार फिर बदल दिया है. सीएम योगी ने घोषणा की है कि आज से भदोही को फिर से ‘संत रविदास नगर’ के नाम से ही जाना जाएगा. योगी के इस कदम को साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए उनके ‘मिशन दलित’ से जोड़कर देखा जा रहा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सपा सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, “सपा ने एक और पाप किया था कि संत रविदास जी के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया था. आज से भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा.”
पीएम मोदी के फैसलों का किया जिक्र
सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महापुरुषों को दिए जा रहे सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार संत-महात्माओं और ऋषियों के आदर्शों पर चल रही है. उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा और अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर किया.
‘समाज को बांटने वालों के आदर्श औरंगजेब और बाबर’
विपक्षी दलों और समाज को बांटने वाली ताकतों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, उनके आदर्श संत रविदास या महर्षि वाल्मीकि नहीं, बल्कि औरंगजेब और बाबर जैसे लोग हैं.
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
8 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
9 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
9 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
10 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
19 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines