बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीननगर में विपक्ष पर ऐसा तीखा प्रहार किया कि सभा में ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज उठे. बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी ने RJD-कांग्रेस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वाला, पशुओं का चारा डकारने वाले ये लोग कभी बिहार का हित नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार को जंगलराज में बदलकर पहचान के संकट में धकेल दिए. अपहरण उद्योग चलाया, दंगे भड़काए, नरसंहार करवाए. अब माफिया को गले लगाते हैं.
सीएम योगी ने विपक्ष को रामद्रोही बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा कि राम हुए ही नहीं, RJD ने राम रथ रोका, समाजवादी ने राम भक्तों पर गोली चलाई. ये लोग परमपिता परमेश्वर की साक्षात प्रतिमूर्ति राम-जानकी के अस्तित्व पर प्रश्न खड़े करते हैं. ऐसे ही छठ मैया के बारे में भी कांग्रेस के युवराज आज प्रश्न खड़ा कर रहे हैं.
RJD-कांग्रेस ने बिहार के पहचान को किया कलंकित- सीएम योगी
RJD-कांग्रेस पर बिहार को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि 2005 से पहले RJD-कांग्रेस ने नौजवानों के रोजगार पर डकैती डाली, गरीबों के हक छीने. गरीब बीमार होता तो तड़पकर मरता, क्योंकि स्वास्थ्य सुविधा नहीं थी. उन्होंने कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा गए, गरीबों का क्या भला करते? सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग बिहार में जातीय सेनाएं खड़ी कर नरसंहार करवाए, अपहरण उद्योग चलाया, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया. पर्व-त्योहार दंगों में झोंक दिए.
समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सीएम योगी ने कसा तंज
समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने जिन लोगों को बार-बार खारिज किया है, वे लोग आज बिहार में आकर कहते हैं कि नाम बदला जा रहा है. सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि हम नाम ही नहीं बदल रहे हैं, हमने तो उत्तर प्रदेश के कार्य के माध्यम से उत्तर प्रदेश का नाम दुनिया के अंदर फिर से स्थापित कर दिया है.
आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो गया है, प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन भी होता है. अब तो उत्तर प्रदेश में माफिया को रौंदकर बुलडोजर जब चलता है और माफिया के द्वारा अर्जित आर्थिक संपत्ति को हम लोग गरीबों में बांटने का काम करते हैं. इंडी गठबंधन के पार्टनर समाजवादी पार्टी के लोग बिहार के अंदर भाषण के माध्यम से, बयानों के माध्यम से अपनी चिड़ निकालने का काम कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि सपा के बड़े नेता यहां पर खानदानी माफिया को गले लगाकर कहते हैं कि यह तो मजबूत आदमी है. हमने कहा कि भगवान ने तुम्हें यही श्राप दिया है कि जिंदगी भर इन माफियाओं की कब्र पर फातिहा पढ़ते रहोगे, जनता ऐसे ही ठुकराती रहेगी.
उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है. वह डरने वाला भी नहीं है. अब तो बिहार भी माफिया के खिलाफ यही कार्रवाई करेगा. हमें बिहार की धरती को ज्ञान की धरती के रूप में पुनर्स्थापित करने की दिशा में किए जाने वाले कार्यों को आगे बढ़ाना है. बिहार के विकास को भारत के विकास के साथ जोड़कर आगे बढ़ाना है. बिहार के नौजवानों के लिए बिहार के अंदर ही नौकरी और रोजगार की सुविधा उपलब्ध करवानी है. बिहार की माताओं और बहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उनके स्वावलंबन के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है.
सीएम योगी ने बिहार में एनडीए सरकार के कार्यों की सराहना की
उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार थी, पैसा था तो एक करोड़ 41 लाख माताओं और बहनों के खातों में 10-10 हजार रुपए के अनुसार धनराशि भी चली गई है. यह तो शुरुआत है, शुरुआत. अभी तो इससे भी बड़ा कार्य होना है. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज बिहार में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, आईआईएम, आईआईटी, एम्स बन रहे हैं. मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल की संख्या 20 वर्ष पहले केवल दो हॉस्पिटल बिहार में थे, आज 41 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बिहार के अंदर कार्य कर रहे हैं. यही नहीं, 12 करोड़ गरीबों को स्वच्छ ईंधन के रूप में रसोई गैस के कनेक्शन फ्री में. बहनों और भाइयों, यही नहीं, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय भी बना दिया. 4 करोड़ गरीबों के सिर को ढकने के लिए एक-एक छत प्रधानमंत्री आवास के रूप में दे दिया गया. तीन करोड़ गरीबों को बिजली के फ्री में कनेक्शन भी दिए गए
मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ें- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब मोहिउद्दीननगर का नाम अब मोहन नगर करने की दिशा में आगे बढ़ जाइए. ऐसा कार्य कर दीजिए कि गुलामी के अंश समाप्त हो जाएं. गुलामी के लिए कोई स्थान ही न रहे. हमने इसीलिए फैजाबाद को अयोध्या किया है और इलाहाबाद को प्रयागराज भी कर दिया है.
सीएम योगी ने कहा कि यही तो है विकास और विरासत का सम्मान साथ-साथ गरीबों का कल्याण भी. यही तो है एनडीए की पहचान. एनडीए की इसी पहचान को इस मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजेश कुमार सिंह को पिछली बार 15,000 से जिताया था, इस बार एक लाख वोट से जिता करके भेजें.
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
10 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
10 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
11 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
16 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
17 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines