‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, सभी दुल्हनों को ये गिफ्ट देगी सरकार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसके तहत अब शादी में दुल्हन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत गिफ्ट में सिंदूरदानी दी जाएगी।

Yogi Adityanath govt big decision

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक बड़ा फैसला किया है, जिसके तहत राज्य में शादी के दौरान सभी दुल्हनों को राज्य सरकार की तरफ से गिफ्ट में सिंदूरदानी मिलेगी। उत्तर प्रदेश की सरकार का यह फैसला राज्य की महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में एक अनोखी पहल है। राज्य में इस योजना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत लागू किया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है।

गिफ्ट में दुल्हनों को मिलेगा सिंदूरदान

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सामूहिक विवाह योजना के तहत गोरखपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अब सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले गिफ्ट में दुल्हनों को सिंदूरदान भी दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा और प्रति जोड़ा खर्च भी बढ़ा दिया है। कन्या पक्ष की आय सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दिया है। वहीं, प्रति जोड़ा खर्च को 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है।

क्या बोले सीएम योगी?

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर किसी की जिंदगी बदलना चाहती है। अगर हमें भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाना है, तो हमें दूरदराज के इलाकों में रहने वाले हर व्यक्ति के बारे में सोचना होगा। हमें गरीबों की जिंदगी बदलनी होगी। हमने गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। हमें मिलकर हर परिवार को सशक्त बनाना चाहिए और विकास की राह पर एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ