Uttar Pradesh government employees DA hike: यूपी से बड़ी खबर आ रही है, दिवाली से पहले CM आदित्यनाथ योगी ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी, इससे करीब 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा.
28 लाख से अधिक लोगों को इससे सीधा फायदा मिलेगा
सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि यह कदम बढ़ती महंगाई से निपटने और जीवनयापन को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया है. सीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब DA-DR की दर 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि लाभार्थियों में करीब 16.35 लाख नियमित कर्मचारी और 11.52 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं, ऐसे में अब कुल 28 लाख से अधिक लोगों को इससे सीधा फायदा मिलेगा.
795 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकद भुगतान होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले महंगाई की मार से राहत मिलेगी, सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मीडिया को दिए बयान में सीएम ने स्पष्ट कहा कि डीए की भुगतान की प्रक्रिया को तत्काल प्रभावी बनाने के लिए बढ़ा हुआ DA-DR अक्टूबर 2025 से ही नकद रूप में वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा नवंबर 2025 में 795 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकद भुगतान होगा.
ये भी पढ़ें: जन-सहभागिता से उभर रहा विकास का नया मॉडल, ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ ने बदली नीति निर्माण की सोच
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
7 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
8 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
9 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
12 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
13 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines