दिवाली से पहले CM योगी का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

Uttar Pradesh government employees DA hike: सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि यह कदम बढ़ती महंगाई से निपटने और जीवनयापन को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया है. सीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब DA-DR की दर 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी.

Uttar Pradesh government employees DA hike, UP pensioners DA relief, Diwali gift UP CM, Mahangai Bhata increase UP, 58% DA rate, UP state budget employee benefits, CM Yogi employee welfare,November 2025 DA payment

सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन

Uttar Pradesh government employees DA hike: यूपी से बड़ी खबर आ रही है, दिवाली से पहले CM आदित्यनाथ योगी ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी, इससे करीब 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा.

28 लाख से अधिक लोगों को इससे सीधा फायदा मिलेगा

सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि यह कदम बढ़ती महंगाई से निपटने और जीवनयापन को आसान बनाने की दिशा में उठाया गया है. सीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब DA-DR की दर 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी. उन्होंने कहा कि लाभार्थियों में करीब 16.35 लाख नियमित कर्मचारी और 11.52 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं, ऐसे में अब कुल 28 लाख से अधिक लोगों को इससे सीधा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

795 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकद भुगतान होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले महंगाई की मार से राहत मिलेगी, सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मीडिया को दिए बयान में सीएम ने स्पष्ट कहा कि डीए की भुगतान की प्रक्रिया को तत्काल प्रभावी बनाने के लिए बढ़ा हुआ DA-DR अक्टूबर 2025 से ही नकद रूप में वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा नवंबर 2025 में 795 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकद भुगतान होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ