हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

योगी सरकार का बड़ा फैसला- बिना वेरिफिकेशन इतने क्विंटल गेहूं बेच सकेंगे किसान

योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब किसान बिना किसी वेरिफिकेशन के गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। उनके लिए क्रय केंद्र पर विशेष सुविधाएं भी रहेंगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब किसान बिना किसी वेरिफिकेशन के 100 क्विंटल से अधिक गेहूं आसानी से बेच सकेंगे। सरकार ने वेरिफिकेशन के झंझट को हटा दिया है। ऐसे में अब किसानों को गेहूं की बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

यूपी में ऑनलाइन क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं, जहां 15 जून तक गेहूं खरीदे जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब किसानों को 100 क्विंटल से ऊपर गेहूं की बिक्री पर सत्यापन से छूट मिलेगी। योगी सरकार ने गेहूं की बिक्री के लिए सत्यापन खत्म कर दिया है। ऐसे में किसानों को अब गेहूं बेचने में कोई बाधा नहीं होगी।

सरकार ने सत्यापन प्रक्रिया को बना दिया सरल 

योगी सरकार ने किसानों को समय पर लाभ दिलाने की दिशा में अहम निर्णय लिया है। किसान अनुमानित उत्पादन के 3 गुने तक बिक्री कर सकेंगे और उन्हें अभिलेखों में त्रुटि से गेहूं बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। कृषक हित में खाद्य विभाग ने एक और कदम उठाते हुए सत्यापन प्रक्रिया को सरल बना दिया है।

विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर ये रहेंगी सुविधाएं

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पीने के लिए पानी, बैठने और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किसान सिर्फ अपने ही जिले में नहीं, बल्कि उनके घर से पास कोई दूसरा क्रय केंद्र हो, जो दूसरे जिलों में है, वहां भी गेहूं बेच सकते हैं। सरकार ने क्रय केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र पर ऐसे पोस्टर या बैनर लगवाएं, जिससे किसानों को गेहूं खरीद से संबंधित सूचना मिल सके। किसानों को 48 घंटे में गेहूं के मूल्य का भुगतान किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola