बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के अंतिम दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया. भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित इस सभा में उमड़ी अपार भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने RJD-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार को जातीय हिंसा, अपराध और अपहरण की राजधानी बना दिया था. उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक के उनके शासन में बिहार का व्यापारी, किसान और युवा असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था. तब अपराधी राज करते थे, अधिकारी डरते थे और जनता पलायन करती थी. सीएम योगी ने कहा कि बिहार ने देश को भगवान बुद्ध, महावीर और जयप्रकाश नारायण जैसी विभूतियां दीं, लेकिन जिन लोगों ने इस धरती को ‘लालटेन युग’ में झोंक दिया, वे अब फिर से सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं.
बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा- सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है. उन्होंने कहा कि आज हर गरीब के घर में रसोई गैस है, हर किसान के खाते में सम्मान निधि पहुंच रही है और हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन मिल रहा है. लेकिन याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे.
इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब जनता को बरगलाने निकले हैं. सीएम योगी ने कांग्रेस और राजद और समाजवादी पार्टी पर आस्था विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब जनता को बरगलाने निकले हैं. उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है और सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर बनना भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है.
जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की उजली रौशनी में आगे बढ़ चुका है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा के विकास और सम्मान के लिए भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाएं.
यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार को खत्म करने का चुनाव है – सीएम योगी
योगी ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास की जिस नींव को पिछले दो दशकों में मजबूत किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता को एकजुट रहना होगा. उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप फिर से अपराध, अराजकता और अपहरण वाले दिन देखना चाहते हैं? भीड़ ने जोरदार ‘नहीं’ के नारों से जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध-भ्रष्टाचार के अंधकार को हमेशा के लिए मिटाने का चुनाव है. बैकुंठपुर की जनता ने हमेशा सत्य का साथ दिया है, और इस बार फिर एनडीए की प्रचंड जीत से इतिहास रचने जा रही है.
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
2 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
5 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines