Yogi Adityanath Announcement: उत्तर प्रदेश के लोगों को योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल का बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने घोषणा की है कि लोग अब अपने घर का नक्शा खुद पास करा सकेंगे. इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अप्लाई करने के बाद मिनटों में घर का नक्शा अप्रूव हो जाएगा. ऐसे में अब लोगों को विकास प्राधिकरण के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट ट्रैक सिस्टम फास्टपास लागू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 28 साल बाद ‘जिंदा’ हो गया मरा आदमी! दिलचस्प है मौत के मुंह से वापस आने की कहानी, SIR से कनेक्शन
पोर्टल पर कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, फास्टपास सिस्टम के तहत लोग 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक की आवासीय और 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक की व्यावसायिक इमारतों के नक्शे पास कराए जा सकेंगे. इसके लिए लोगों को map.up.gov.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा. यूजर आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद ऑनलाइन आवेदन करके फीस भरकर नक्शा पास करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने युवाओं को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, अब सिपाही भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग खत्म
ऐप्लिकेशन में देनी होंगी ये सभी जानकारियां
प्रथमेश कुमार के अनुसार, मकान या दुकान का नक्शा ऑनलाइन पास कराने के लिए जरूरी है कि लैंड का यूज मास्टर प्लान के अनुसार ही होना चाहिए. आवेदन करते समय मकान या दुकान की सटीक लोकेशन बतानी होगी. आस-पास की सड़कों की लंबाई और चौड़ाई का ब्यौरा भी देना होगा. जिसका नक्शा पास कराना है, उसकी ऊंचाई, कवर्ड एरिया, फ्रंट साइड, एंट्री और एग्जिट गेट के साथ-साथ पार्किंग का विवरण भी देना होगा. सभी जानकारी सही हुई तो नक्शा अप्रूव हो जाएगा.
संबंधित खबरें
BSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 hr ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 hr agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
22 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines