28 साल बाद 'जिंदा' हो गया मरा आदमी! दिलचस्प है मौत के मुंह से वापस आने की कहानी, SIR से कनेक्शन

Chacha Sharif Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में SIR ने एक शख्स को परिवार के लिए 28 साल बाद जिंदा कर दिया. परिवार उसे मृत मान चुका था, लेकिन अचानक शख्स को आंखों के सामने देखकर सभी भावुक हो गए, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. मरे हुए शख्स के जिंदा होने की कहानी काफी दिलचस्प है.

Chacha Sharif Muzaffarnagar

SIR के दस्तावेजों के चलते चाचा शरीफ की घर वापसी हुई है.

Uttar Pradesh SIR Story: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शख्स अचानक 28 साल बाद ‘जिंदा’ हो गया. परिजन उसे मरा हुआ मान चुके थे, लेकिन अचानक उसे आंखों के सामने देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अचानक लापता हुए शख्स के अचानक जिंदा होने की कहानी अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है और यह चमत्कार भी यूं नहीं हो गया, बल्कि इसका प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से खास कनेक्शन है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद चला गया बंगाल

मामला मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बा स्थित मोहल्ला बालक राम निवासी का हे, जहां चाचा शरीफ अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन 1997 में उनकी पत्नी का देहांत हो गया तो दूसरी शादी करने के बाद वे पत्नी को लेकर पश्चिम बंगाल चले गए, क्योंकि यहां उन्हें पहली पत्नी की याद सताती थी. पश्चिम बंगाल जाने के बाद कुछ समय तक तो वे परिवार के संपर्क में रहे, लेकिन संपर्क टूटने के बाद परिजनों ने उन्हें तलाशा, पर निराशा हाथ लगी.

2 दिन पहले अचानक घर आया शख्स

मोहम्मद अकलम ने बताया कि परिवार ने चाचा शरीफ को मृत मान लिया था, लेकिन 2 दिन पहले वे अचानक घर आए तो यकीन नहीं हुआ. परिजनों ने पूछा कि वे कहां थे, जबकि परिजन उन्होंने पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर तलाश कर चुके थे, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला था तो चाचा शरीफ ने बताया कि उन्होंने घर बदल लिया था. उनके बच्चे भी हैं और वहां SIR के लिए दस्तावेजों की जरूरत पड़ी तो उन्हें यहां तक आना पड़ गया.

विज्ञापन

SIR के लिए कागजात लेने आया था

मोहम्मद अकलम ने बताया कि चाचा शरीफ के 28 साल बाद अचानक घर आने की खबर रिश्तेदारों को लगी तो वे भी उनसे मिलने आए. कई रिश्तेदारों ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की. अब वे अपने जरूरी कागजात लेकर वापस लौट गए हैं और जल्दी ही वे पत्नी और बच्चों को लेकर वापस आएंगे. उन्होंने अपने नए घर का पता भी दिया है, जहां उन्होंने अपने परिजनों को इनवाइट किया है, लेकिन चाचा को जिंदा देख सभी बहुत खुश हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ