उत्तर प्रदेश के बरेली में I Love Muhammad पोस्टर विवाद को लेकर बवाल हो गया है. शुक्रवार को नमाज पढ़ने के बाद बड़ी संख्या में भीड़ और पुलिस का आमना-सामना हो गया है. यह भीड़ बरेली के मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर एकत्रित हुई थी. मौलाना को पुलिस ने नजरबंद कर दिया था और भीड़ को वापस जाने के लिए कहा. इस दौरान विवाद हो गया और फिर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है लेकिन इसी बीच सीएम योगी ने मौलाना अंसार रजा को लेकर सख्त और कड़ा बयान दिया है.
सीएम योगी ने कहा कि मौलाना भूल गया है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में कौन है? सीएम ने कहा कि कल बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है. उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लेकिन, हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी.
सीएम योगी ने सवाल उठाया कि व्यवस्था को रोकने का ये कैसा तरीका है? 2017 से पहले यूपी में यही चलन था, लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया. उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है.
वहीं इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ देर रात अधिकारियों के साथ बैठक की और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सीएम ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिमाएं सुरक्षित सीमा से अधिक ऊंची न हों और नदियों में जलस्तर अधिक होने के कारण विसर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
यह भी पढ़ें: ‘अतीक की तरह मुझे भी मार दो गोली’, बरेली हिंसा पर बोले मौलाना तौकीर रजा, पुलिस ने किया नजरबंद
गो-तस्करी और बूचड़खानों पर कठोर कार्रवाई की हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कप्तान औचक निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि बूचड़खाने मानक के अनुरूप ही संचालित हो रहे हैं. वहीं ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में भारी भीड़ और विदेशी खरीदारों की मौजूदगी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे. मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया कि प्रभारी मंत्रियों के साथ-साथ सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ जनों से बने कोर ग्रुप के निर्देशों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए.
संबंधित खबरें
क्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
13 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
20 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
23 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines