Uttar Pradesh Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट का विस्तार 5 मार्च को होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा नेता दारा सिंह चौहान को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। रालोद से किसी नेता का नाम सामने नहीं आया है लेकिन उसके एक या दो नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
ओपी राजभर को मिल सकती है जगह
सूत्रों के अनुसार नए चेहरों में तीन भाजपा के, दो राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के और एक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का हो सकता है। चर्चा है कि सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पिछले साल एनडीए का हिस्सा बन गई थी। वह तब से ही यूपी की कैबिनेट का हिस्सा बनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यह भी कह दिया था कि सब्र का बांध टूटता जा रहा है।
सपा के बागी विधायकों को भी उम्मीद
इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के सात बागी विधायकों में से कम से कम एक को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बीती 27 फरवरी को ही राज्यसभा चुनाव हुए थे जिनमें भाजपा ने उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था।
ये भी पढ़ें: तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी भाजपा ने नहीं दिया टिकट
ये भी पढ़ें: पहली लिस्ट में 33 मौजूदा सांसदों को नहीं मिला मौका
ये भी पढ़ें: BJP की पहली सूची में 34 मंत्रियों के नाम, देखें List
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
55 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
2 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
3 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
4 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
18 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
23 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines