Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Uttar Pradesh Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट का विस्तार 5 मार्च को होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा नेता दारा सिंह चौहान को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। रालोद से किसी नेता का नाम सामने नहीं आया है लेकिन उसके एक या दो नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
Its official now. RLD likely to get Baghpat & Bijnor in NDA alliance.
: Eyes on UP Cabinet expansion & MLC candidates list.#LokSabhaElections2024 https://t.co/HG4PgYADfQ
---विज्ञापन---— Prashant Srivastava (@Prashantps100) March 2, 2024
सूत्रों के अनुसार नए चेहरों में तीन भाजपा के, दो राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के और एक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का हो सकता है। चर्चा है कि सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पिछले साल एनडीए का हिस्सा बन गई थी। वह तब से ही यूपी की कैबिनेट का हिस्सा बनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यह भी कह दिया था कि सब्र का बांध टूटता जा रहा है।
CM योगी की अध्यक्षता में BJP कोर कमेटी की बैठक खत्म
दोनों DCM के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहे मौजूद
---विज्ञापन---आगामी चुनावों को लेकर हुआ मंथन, UP कैबिनेट मंत्री मंडल विस्तार पर भी हुई चर्चा
प्रमुख मंत्री मंडल की दावेदारी में ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान#UPCabinetExpansion pic.twitter.com/QJigewRJ2m
---विज्ञापन---— Prime Tv (@primetvindia) March 2, 2024
इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के सात बागी विधायकों में से कम से कम एक को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बीती 27 फरवरी को ही राज्यसभा चुनाव हुए थे जिनमें भाजपा ने उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था।
ये भी पढ़ें: तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी भाजपा ने नहीं दिया टिकट
ये भी पढ़ें: पहली लिस्ट में 33 मौजूदा सांसदों को नहीं मिला मौका
ये भी पढ़ें: BJP की पहली सूची में 34 मंत्रियों के नाम, देखें List
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।