Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से बाहर मास्टर प्लान 2021 के तहत खरीदी गई जमीनों की पहचान करने का काम यमुना प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। यीडा जमीन की पहचान कर उनको उपयोग में लाने का प्रयास करेगा। हैरानी की बात है कि पहले अधिकारियों ने प्राधिकरण की ओर से जमीन खरीदी और अब उनकी ही पहचान करनी पड़ रही है।
बुलंदशहर में खरीदी गई जमीन
पूर्व में तैनात रहे अधिकारियों ने जहांगीरपुर, बुलंदशहर के बेलाना समेत कई अन्य क्षेत्रों में यह जमीन खरीदी थी। मास्टर प्लान 2021 में शामिल न होने के कारण प्राधिकरण इन जमीनों का वर्षों तक कोई उपयोग नहीं कर पाया। अब यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 में यह क्षेत्र शामिल हो चुके है। ऐसे में प्राधिकरण ने इन जमीनों की स्थिति की समीक्षा और उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाया है।
जरूरत होने पर खरीदी जाएगी और जमीन
प्राधिकरण पहले से खरीदी गई जमीन की वर्तमान स्थिति का आंकलन करेगा। जरूरत पड़ने पर शेष जमीन की खरीद कर वहां नए नियोजित सेक्टर विकसित करेगा। इन क्षेत्रों को आगे चलकर भूखंड योजनाओं के अंतर्गत विकसित किया जाएगा जिससे स्थानीय निवासियों को लाभ होगा।
जमीन चिन्हित होते ही शुरू होगी योजना
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाॅक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लैंड विभाग को निर्देशित किया गया है। संबंधित जमीनों को जल्द चिन्हित किया जाए। जमीन के चिन्हित होते ही नियोजन विभाग द्वारा इन क्षेत्र की योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कूड़ा गाड़ी को नहीं दिया कूड़ा तो जानें क्या होगा
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
5 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
6 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
15 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
23 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines