---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यीडा बसाएगा न्यू हाथरस के नाम से नया स्मार्ट शहर, 4000 हेक्टेयर जमीन पर होगा विकास

Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण अब हाथरस जिले में नया शहर बसाने जा रहा है। जिले के 358 अधिसूचित गांवों को शामिल करते हुए लगभग 4000 हेक्टेयर भूमि पर एक नई स्मार्ट सिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण अब हाथरस जिले में नया शहर बसाने जा रहा है। जिले के 358 अधिसूचित गांवों को शामिल करते हुए लगभग 4000 हेक्टेयर भूमि पर एक नई स्मार्ट सिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर विभिन्न कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए है।

8 अक्टूबर को खुलेगा टेंडर
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी व महाप्रबंधक (नियोजन) शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि प्रस्तावित मास्टर प्लान के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। 8 अक्टूबर को तकनीकी टेंडर खोला जाएगा जिसके आधार पर मास्टर प्लान तैयार करने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा। चयनित कंपनी को मौजूदा जनसंख्या, सुविधाएं, जल स्रोत (वाटर बॉडी), कृषि उत्पाद, उद्योगों की स्थिति और पर्यावरण पहलुओं का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

---विज्ञापन---

फेज दो में शामिल है हाथरस जिला
यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत कुल 6 जिले गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और हाथरस आते है। पहले चरण में विकास कार्य गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में किए गए। दूसरे चरण के लिए मथुरा, अलीगढ़ और आगरा जिलों में मास्टर प्लान पहले ही तैयार किया जा चुका है लेकिन अब हाथरस जिले को पहली बार विकास योजना में शामिल किया गया है।

कृषि को मिलेगा बढ़ावा
न्यू हाथरस में यमुना प्राधिकरण कृषि आधारित और एमएसएमई उद्योगों को प्राथमिकता देगा। कृषि इकाइयों के साथ-साथ निर्यात को बढ़ावा देने की योजना है। साथ ही लॉजिस्टिक हब, आवासीय क्षेत्र, सामाजिक ढांचा और जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी।

---विज्ञापन---

विकास की रफ्तार होगी दोगुनी
यमुना प्राधिकरण का यह कदम हाथरस क्षेत्र के लिए आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के लिहाज से एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। नए शहर के विकास से जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं कृषि से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 100 एकड़ में बन रही फिनटेक सिटी पर नया अपडेट, दिल्ली में होगा रोड शो

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2025 09:20 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

पिछले 13 सालों से मीडिया में कार्यरत है। एक साल हिंदुस्तान हिंदी व 10 साल दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा रिर्पोटिंग में काम करने के बाद NEWS 24 (Digital) में आएं। 2015 में हुए बिसाहड़ा कांड के लिए दिल्ली-एनसीआर में बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मिल चुका है। 2023-2024 में लगातार चार बार दैनिक जागरण में दिल्ली-एनसीआर बेस्ट रिपोर्टर चुने गए। चीन के नागरिकों द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार करने, पुलिसकर्मियों द्वारा ठगी का गैंग संचालित करने समेत कई अन्य मामलों का भंडाफोड़ कर चुकें है।

Read More

praveen vikram

पिछले 13 सालों से मीडिया में कार्यरत है। एक साल हिंदुस्तान हिंदी व 10 साल दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा रिर्पोटिंग में काम करने के बाद NEWS 24 (Digital) में आएं। 2015 में हुए बिसाहड़ा कांड के लिए दिल्ली-एनसीआर में बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मिल चुका है। 2023-2024 में लगातार चार बार दैनिक जागरण में दिल्ली-एनसीआर बेस्ट रिपोर्टर चुने गए। चीन के नागरिकों द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार करने, पुलिसकर्मियों द्वारा ठगी का गैंग संचालित करने समेत कई अन्य मामलों का भंडाफोड़ कर चुकें है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola