हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

YEIDA ने किसानों को दी डबल खुशखबरी, नोएडा यरपोर्ट के पास दिया जाएगा प्लॉट, देखें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके पास YEIDA ने एक नई स्कीम लॉन्च की है, जिसमें किसानों के लिए खास कोटा रखा गया है। इस नई स्कीम में 276 प्लॉट लॉन्च किए गए हैं। जानिए और किन लोगों के लिए कोटा रखा गया है।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) एक बार फिर से नई स्कीम के साथ हाजिर है। यीडा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इस स्कीम को लॉन्च किया है, जिसमें 276 प्लॉट निकाले गए हैं। यह सभी प्लॉट नोएडा के सेक्टर-18 (पॉकेट 9बी) में लॉन्च किए गए हैं। प्राधिकरण ने इस योजना में 22.5 फीसदी प्लॉट्स को रिजर्व रखा है। इसमें किसानों के लिए 17.5 फीसदी प्लॉट रखे गए हैं। यीडा ने प्लॉट्स की कीमत, योजना में कौन अप्लाई कर सकता है और इससे जुड़ी जरूरी तारीखें जारी की हैं। अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं, तो यहां पूरी जानकारी मिलेगी।

किसानों के लिए रिजर्वेशन

YEIDA इस योजना में किसानों के लिए प्लॉट रिजर्व किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस योजना में वह किसान शामिल होंगे, जिनकी जमीन विकास के लिए या जेवर एयरपोर्ट के लिए खरीदी गई थी। इन किसानों के लिए 17.5 फीसदी का रिजर्वेशन किया गया है। यानी किसानों के लिए ये दोहरी खुशी है, क्योंकि खरीदी गई जमीनों के लिए प्राधिकरण ने किसानों को अच्छी कीमत दी है। अब इस योजना में एक प्लॉट भी दिया जाएगा। इसके अलावा, इस योजना में फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए कोटा रखा गया है, जो 5 फीसदी होगा। कुल मिलाकर योजना में 22.5 फीसदी प्लॉट्स को रिजर्व किया गया है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में अब आसान नहीं होगा FIR कराना, लेनी होगी स्पेशल परमिशन, जानिए क्यों बदला नियम?

विज्ञापन

और किसे मिलेंगे प्लॉट्स?

इसके साथ ही 2 फीसदी प्लॉट्स अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए भी रिजर्व रहेंगे। वहीं, प्राधिकरण द्वारा यह भी फैसला लिया गया कि उत्तर प्रदेश के विकलांग आवेदकों के लिए रिजर्वेशन रखा जाएगा। यह कुल प्लॉट्स का 5 फीसदी होगा। इस श्रेणी के बीच आवंटन प्लॉट्स के ड्रा के जरिए किया जाएगा। साथ ही ड्रा में दृष्टिबाधित आवेदकों के लिए 1 फीसदी आरक्षण (5 फीसदी में से) रखा जाएगा। आपको बता दें कि 21 अप्रैल से इन प्लॉट्स के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं, जो 21 मई 2025 तक चालू रहेंगे।

ये भी पढ़ें: AMU के जेएन मेडिकल कॉलेज में फायरिंग, 5 गिरफ्तार, डॉक्टरों ने की हड़ताल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola