YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वालों का आज खत्म होगा इंतजार! 2 बजे तक लगेगी प्लॉट्स की बोली

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में यीडा ने प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन करने वाले लोगों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि 7 फरवरी को यीडा प्लॉट्स की ई-नीलामी करने वाला है।

YEIDA Plot Scheme 2024
विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्लॉट वाली स्कीम के आवेदकों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। 7 फरवरी को इस योजना के तहत प्लॉट्स की ई-नीलामी की जाएगी। जिन लोगों ने यीडा की योजना में आवेदन किया है, वह इस नीलामी में शामिल हो सकते हैं। इस ई-नीलामी का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। प्लॉट की ई-नीलामी से जुड़ी पुरी जानकारी यहां देखिए।

कब तक लगा सकते हैं बोली?

यमुना विकास प्राधिकरण 20 प्लॉट की आज ई-नीलामी करने वाला है। बोली का आयोजन 7 फरवरी 2025 सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जिसमें आवेदन करने वाले दोहपर 2 बजे तक बोली लगा सकते हैं। नीलामी से जुड़ा पूरा अपडेट यीडा की ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ से मिल जाएगा। इसके अलावा नीलामी प्राधिकरण के फेसबुक पेज पर भी ई-नीलामी देख सकते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस योजना में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया के लिए पहले भी दो बार तारीख बदल चुकी है। ई-नीलामी के लिए सबसे पहले 20 जनवरी 2025 की तारीख तय की गई थी। उसके बाद प्राधिकरण ने तारीख बदलकर 27 जनवरी कर दी। लास्ट में प्राधिकरण ने ई-नीलामी की फाइनल तारीख 7 फरवरी 2025 तय की है। यीडा के यह सभी प्लॉट नोएडा सेक्टर 17, 18 और सेक्टर 22डी में निकाले गए हैं।

YEIDA Plot Scheme 2024

विज्ञापन

कई योजनाओं के लिए होनी है नीलामी

यीडा ने बिजनेस के उद्देश्य से कई योजनाएं निकाली हैं। जिसमें से एक Fuel Filling Station Scheme CFS/07/24 स्कीम भी है। इस स्कीम के तहत प्लॉट का आवंटन e-auction के जरिए किया गया। दरअसल, यह नीलामी पहले 9 जनवरी को होनी थी, जिसकी तारीख बदलकर 6 फरवरी कर दी गई। इसके अलावा यीडा ने नर्सिग होम्स के लिए भी कई प्लॉट निकाले हैं, जिसके लिए बोली लगाई जानी है। यीडा ने सभी स्कीम्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में निकाले हैं, जिससे इस क्षेत्र के विकास में तेजी लाई जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ