YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) कई आवासीय योजनाएं चला रहा है। यीडा की 20 प्लॉट की योजना में प्लॉट की ई-नीलामी होनी है। इन सभी प्लॉट्स को सेक्टर 18, सेक्टर 17 और सेक्टर 22D में लॉन्च किया गया है। इसमें आवेदन करने वाले लोगों के लिए कल बड़ा दिन है, क्योंकि प्राधिकरण 3 फरवरी को उन लोगों के नाम की लिस्ट जारी करेगी जो ई-नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। यीडा की स्कीम से जुड़ी पूरा जानकारी यहां पढ़िए।
कल आएगी लिस्ट
YEIDA अपनी योजना के तहत भूखंडों की ई-नीलामी करने जा रहा है। जिसके लिए पहले 20 जनवरी की तारीख तय की गई थी, लेकिन यीडा ने तारीख बदल कर 27 जनवरी कर दी। इसके बाद भी तारीख में बदलाव किया गया। यीडा के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अब प्लॉट्स की ई-नीलामी 7 फरवरी को की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Noida Airport के पास आज ही खरीदें जमीन, 5 साल में दाम डबल, यीडा की स्कीमें देखें
वहीं, उससे पहले कल एक लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें उन लोगों के नाम शामिल होंगे जो प्लॉट खरीदने की दावेदारी पेश करेंगे और जो लोग इससे बाहर होंगे। इसके पहले बोली लगाने वालों की लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जानी थी। मगर यीडा ने इस तारीख को आगे बढ़ाकर 3 फरवरी 2025 कर दिया। लिस्ट जारी करने का समय शाम 5 बजे का रखा गया है।
कब होगी ई-नीलामी?
यमुना प्राधिकरण ने ई-नीलामी की तारीख 27 जनवरी तय की थी। जिसमें बदलाव करते हुए 7 फरवरी 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। नीलामी की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। यीडा की यह स्कीम 28.11.2024 को शुरू की गई थी, जिसमें आवेदन की आखिरी तारीख 18.12.2024 थी। YEIDA की यह योजना थोड़ी महंगी है, क्योंकि यह प्लॉट्स बिजनेस के उद्देश्य से लॉन्च किए गए हैं। इसके लिए बयाना राशि के तौर पर प्लॉट के साइज के मुताबिक, 3 करोड़ रुपये से बयाना राशि जमा करनी होगी।
यीडा ने के इन प्लॉट्स का साइज 1,513.72 वर्ग मीटर से लेकर 89,034 वर्ग मीटर तक रखा गया है। नोएडा सेक्टर 17, 18 और सेक्टर 22डी में स्थित इन प्लॉट्स से जुड़ी पूरी जानकारी यीडा का ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: New Noida बसाने के लिए शुरू हुआ ‘लैंड बैंक’ का काम, जानिए क्या है नोएडा मास्टर प्लान 2041?
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
10 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines