YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट की योजना शुरू की। इस योजना के लिए आवेदन बंद कर दिए गए। जिसमें आवेदकों को 20 जनवरी का इंतजार था, क्योंकि इस दिन प्लॉट के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन किया जाना था। लेकिन यीडा ने नीलामी की तारीख में बदलाव करते हुए इंतजार को और बढ़ा दिया है। वहीं, अभी तक आवेदकों की लिस्ट भी जारी नहीं की गई है, उसकी तारीख भी बदल दी गई है। अगर आप भी प्लॉट की नीलामी का इंतजार कर रहे हैं तो प्राधिकरण का नया सर्कुलर देख लें।
कब होगी ई-नीलामी?
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ग्रुपहाउसिंग के लिए भूखंडों के आवंटन के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की थी। जिसमें बदलाव करते हुए यीडा ने नई तारीख का ऐलान किया है। यीडा के नए सर्कुलर में कहा गया कि योजना YEA-GH-09/2024 जो 28.11.2024 से शुरू की गई थी। उसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 18.12.2024 थी। वहीं, E-Auction से पहले आवेदकों की लिस्ट प्राधिकरण की वेब साईट पर 17.01.2025 जारी की जानी थी। इसके बाद 20 जनवरी को ई-नीलामी का आयोजन किया जाना तय था।
अब इस तारीखों में बदलाव करते हुए आवेदकों की लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जाएगी। वहीं, ई-नीलामी के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की गई है। 27 जनवरी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नीलामी में भाग ले सकते हैं।
यमुना प्राधिकरण ने यह प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर 17, 18 और 22डी में निकले हैं। जिसमें कुल प्लॉट की संख्या 20 है। नीलामी से जुड़ी ताजा जानकारी यीडा की ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ से ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट के पास यीडा नई स्कीम लॉन्च करने वाला है। जिसमें फ्लैट्स और प्लॉट्स दोनों की खरीदे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA: कल होगी जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट्स की ई-नीलामी, जानिए कितनी रकम जमा करना जरूरी?
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
23 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines