YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने प्लॉट की योजना शुरू की है। जिसमें बहुत से लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। इस योजना के आवेदकों को अब 20 तारीख का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया ई-ऑक्शन के जरिए की जाएगी। जिसमें पात्र आवेदकों के नाम तय किए जाएंगे। इस ई-ऑक्शन के लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है। जिसमें केवल 3 घंटे के अंदर ही लाभार्थियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।
क्या है यीडा की योजना?
यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर- 17, 18 और 22डी में यह योजना शुरू की। जिसमें प्लॉट की संख्या 20 है। योजना में लोगों ने आवेदन किया, अब योजना का आखिरी पड़ाव प्लॉट की ई-नीलामी है। जिसके लिए 20.01.2025 तारीख रखी गई है। प्लॉट की नीलामी प्रक्रिया 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी। https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर नीलामी का अपडेट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! जेवर एयरपोर्ट के पास YEIDA लॉन्च करेगा सस्ते प्लॉट की नई योजना
कब तक जमा करनी होगी पूरी रकम?
आवंटी को ग्रुप हाउसिंग प्लॉट की कुल लागत की 40% रकम जमा करनी होगी। इसके बाद आवंटन पत्र जारी किया जाएगा, जिसके जारी होने के बाद 60 दिनों के अंदर पूरी रकम जमा की जाएगी। अगर निर्धारित अवधि में रकम जमा नहीं की गई तो प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो बयाना राशि के तौर पर जमा की गई रकम होगी वह भी वापस नहीं की जाएगी।
कहां पर कितने प्लॉट?
यीडा ने यह योजना जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली है। 20 प्लॉट नोएडा के अलग अलग सेक्टरों में हैं। सेक्टर 17 में 11,513.72 से लेकर 24,282 वर्गमीटर तक के प्लॉट दिए जाएंगे। जिनका बेस प्राइस 32,375 रुपए प्रति वर्गमीटर होगा। इसके अलावा सेक्टर 18 में 16,188 वर्गमीटर का एक प्लॉट है और सेक्टर 22डी में 20,235 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक के बड़े प्लॉट्स लाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Auto Expo 2025 आज से आम जनता के लिए खुला, जानें टिकट, वेन्यू और समय की पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
23 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines