YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) अपनी स्कीम के तहत प्लॉट्स की ई-नीलामी करने वाला है। जिसके लिए पहले 20 जनवरी की तारीख तय की गई थी। लेकिन तारीख में बदलाव करते हुए यीडा ने से 27 जनवरी कर दिया। लेकिन अभी आवेदकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यीडा ने एक बार फिर से तारीख में बदलाव किया है। प्लॉट की नीलामी अब 27 जनवरी 2025 के बजाय फरवरी 2025 में की जाएगी। देखिए यीडा ने और किन तारीखों में बदलाव किया है।
किस दिन आएगी लिस्ट?
ई-नीलामी के लिए बोलीदाताओं की लिस्ट 24 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन यीडा ने इसको आगे बढ़ा दिया है। यीडा ने कहा कि नोएडा में भूखंडो के आवंटन के लिए जो योजना 28.11.2024 को शुरू की गई थी। इसमें 18.12.2024 तक लोगों ने आवेदन किए, इसके बाद E-Auction पहले बोली लगाने वालों की एक लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जानी थी। लेकिन इस तारीख को आगे बढ़ाकर 3 फरवरी 2025 कर दिया गया है, जिसके लिए शाम 5 बजे का समय दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब ई-नीलामी की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: New Noida बसाने के लिए शुरू हुआ ‘लैंड बैंक’ का काम, जानिए क्या है नोएडा मास्टर प्लान 2041?
कब होगी प्लॉट्स की नीलामी?
प्राधिकरण ने ई-नीलामी की तारीख 27.01. 2025 तय की थी, जिसको आगे बढ़ाते हुए 7 फरवरी 2025 कर दिया गया है। नीलामी का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। आपको बता दें कि सबसे पहले यीडा ने नीलामी की तारीख 20 जनवरी तय की थी, जिसको बदलकर 27 जनवरी कर दिया। वहीं, एक बार फिर से इसमें बदलाव करते हुए 7 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
यीडा ने यह सभी प्लॉट नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में लॉन्च किए हैं। जो नोएडा सेक्टर 17, 18 और सेक्टर 22डी में हैं। अगर यीडा की नई योजनाओं से जुड़ी जानकारी चाहिए तो उसकी ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme: नोएडा वालों के लिए 27 जनवरी क्यों है खास? प्राधिकरण ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
46 mins agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
1 hr agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
9 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
10 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
11 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
14 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
15 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines