YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का बढ़ा इंतजार, यीडा ने जारी किया नया सर्कुलर

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में यीडा ने प्लॉट वाली स्कीम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्लॉट्स के आवंटन के लिए ई-नीलामी होनी है, जिसकी तारीख को यीडा ने एक बार फिर से बदल दिया है।

YEIDA Plot Scheme 2024

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) अपनी स्कीम के तहत प्लॉट्स की ई-नीलामी करने वाला है। जिसके लिए पहले 20 जनवरी की तारीख तय की गई थी। लेकिन तारीख में बदलाव करते हुए यीडा ने से 27 जनवरी कर दिया। लेकिन अभी आवेदकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यीडा ने एक बार फिर से तारीख में बदलाव किया है। प्लॉट की नीलामी अब 27 जनवरी 2025 के बजाय फरवरी 2025 में की जाएगी। देखिए यीडा ने और किन तारीखों में बदलाव किया है।

विज्ञापन

किस दिन आएगी लिस्ट?

ई-नीलामी के लिए बोलीदाताओं की लिस्ट 24 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन यीडा ने इसको आगे बढ़ा दिया है। यीडा ने कहा कि नोएडा में भूखंडो के आवंटन के लिए जो योजना 28.11.2024 को शुरू की गई थी। इसमें 18.12.2024 तक लोगों ने आवेदन किए, इसके बाद E-Auction पहले बोली लगाने वालों की एक लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जानी थी। लेकिन इस तारीख को आगे बढ़ाकर 3 फरवरी 2025 कर दिया गया है, जिसके लिए शाम 5 बजे का समय दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब ई-नीलामी की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024

कब होगी प्लॉट्स की नीलामी?

प्राधिकरण ने ई-नीलामी की तारीख 27.01. 2025 तय की थी, जिसको आगे बढ़ाते हुए 7 फरवरी 2025 कर दिया गया है। नीलामी का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। आपको बता दें कि सबसे पहले यीडा ने  नीलामी की तारीख 20 जनवरी तय की थी, जिसको बदलकर 27 जनवरी कर दिया। वहीं, एक बार फिर से इसमें बदलाव करते हुए 7 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

यीडा ने यह सभी प्लॉट नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में लॉन्च किए हैं। जो नोएडा सेक्टर 17, 18 और सेक्टर  22डी में हैं। अगर यीडा की नई योजनाओं से जुड़ी जानकारी चाहिए तो उसकी ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ