Plot Near Jewar Airport: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEDA) के 361 रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम का इंतजार खत्म होने वाला है। अथॉरिटी ने प्लॉटों के ड्रॉ की तारीखों का ऐलान किया है। दरअसल, पहले इस योजना के लकी ड्रॉ की तारीख 10 सितंबर थी। लेकिन आवेदनकर्ताओं की बड़ी संख्या होने के चलते इस डेट को बढ़ा दिया गया था। अब अथॉरिटी ने घोषणा की है कि 10 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में इन रेजिडेंशियल प्लॉट का ड्रॉ निकाला जाएगा।
4000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे
जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को येडा ने इन 361 रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम निकाली थी। बता दें इस स्कीम में सेक्टर येडा के 16, 18, 22 और 22 डी सेक्टर में 120, 162, 200, 500, 1000 और 4000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। पहले इस स्कीम में आवेदन करने की तारीख 5 अगस्त थी। जिसके बाद यह डेट 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई।
ये भी पढ़ें: गुफा में 3 दिन से फंसे जवान, बाहर 4 फुट मोटी बर्फ की चादर… कंपकंपी छुड़ा देगी रेस्क्यू की ये कहानी
नवरात्रि पर 2000 प्लॉट की लॉन्च होगी नई स्कीम
येडा की इस रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम से ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास घर लेने वाले बड़ी संख्या में लोगों का सपना पूरा होगा। पहले इस स्कीम के ड्रॉ की तारीख 10 सितंबर थी। तभी से इसमें आवेदन करने वाले लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बता दें कि नवरात्रि में येडा 2000 प्लाट की एक नई योजना लेकर आने वाला है। इस स्कीम में आवेदन के लिए आपको अगले कुछ दिन YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी।
120 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 31 लाख
नई स्कीम के बारे में प्राधिकरण अखबारों और अन्य मीडिया के साधनों से भी विज्ञापन देगा। अनुमान है कि इस नई स्कीम में येडा आवंटन दर लगभग 25900 रुपये प्रति वर्ग मीटर रख सकता है। यानी सबसे छोटे 120 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत लगभग 31.08 लाख रुपये होगी और 162 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 41.95 लाख रुपये पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! 4873 पदों पर निकली वैकेंसी, 257 सीटों पर सीधी भर्ती
ये भी पढ़ें: मौत की दहलीज पर UP की शहजादी, जानें फेसबुक पर प्यार से फांसी के फंदे तक कैसे पहुंची?
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
5 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines