YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में जब से जेवर एयरपोर्ट का काम शुरू होने के बाद से यहां पर कई स्कीम निकाली गईं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) आवासीय और प्लाट स्कीम लेकर आया है। जिनमें लाखों लोगों ने अपनी रुचि दिखाई। जिन लोगों ने यीडा की प्लॉट स्कीम में आवेदन किया है, उनको 27 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इस दिन प्लॉट आवंटन के लिए ई-नीलामी का आयोजन किया जाना है। हाल ही में प्राधिकरण ने ई-नीलामी की तारीख को बदलने का अपडेट दिया है।
ई-नीलामी की बदली गई तारीख
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ग्रुपहाउसिंग के लिए प्लॉट निकाले हैं। जिसके लिए आवेदन मांगे गए, जिन लोगों ने इसमें आवेदन किया है उनको प्लॉट की नीलामी का इंतजार है। प्राधिकरण ने पहले ई-नीलामी की तारीख 20 जनवरी की तय की थी, जिसको अब बदल दिया गया है। हाल ही में यीडा ने नई तारीख का अपडेट देते हुए कहा कि ई-नीलामी के लिए 27 जनवरी की तारीख रखी गई है। 27 जनवरी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: New Noida बसाने के लिए शुरू हुआ ‘लैंड बैंक’ का काम, जानिए क्या है नोएडा मास्टर प्लान 2041?
आपको बता दें कि योजना YEA-GH-09/2024 28.11.2024 से शुरू की गई थी। उसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 18.12.2024 थी। वहीं, E-Auction से पहले आवेदकों की लिस्ट जारी की जानी थी, जिसकी तारीख में भी बदलाव किया गया। अब लिस्ट प्राधिकरण की वेबसाईट पर 24 जनवरी को जारी होगी।
यमुना प्राधिकरण ने यह प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास लॉन्च किए हैं। जो नोएडा सेक्टर 17, 18 और 22डी में हैं। नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी यीडा की ऑफिशियल साइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर अपडेट की जा रही हैं। इसके अलावा यीडा इस साल नई योजनाएं लाने का प्लान बना रहा है, जिसमें जेवर एयपोर्ट के पास प्लॉट खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Noida Airport के पास आज ही खरीदें जमीन, 5 साल में दाम डबल, यीडा की स्कीमें देखें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
10 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines