YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) एक स्कीम के तहत प्लॉट्स की ई-नीलामी करने जा रहा है। जिसके लिए यीडा ने 7 फरवरी की तारीख तय की है। कुछ दिन पहले ही प्राधिकरण ने इसकी जानकारी देते हुए एक सर्कुलर जारी किया था। दरअसल, इसके पहले प्लॉट की ई-नीलामी 20 जनवरी को होनी थी, जिसकी तारीख को यीडा ने 7 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया था। जानिए ई-नीलामी का क्या प्रोसेस रहेगा?
कल होगी ई-नीलामी
यमुना विकास प्राधिकरण ने 20 प्लॉट की स्कीम निकाली है। इस योजना में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया ई-नीलामी के जरिए की जानी है। इसके लिए पहले 20 जनवरी 2025 की तारीख तय की थी। प्राधिकरण ने जिसमें बदलाव करते हुए ई-नीलामी की तारीख 27 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी थी। इसके बाद एक बार फिर से यीडा ने ई-नीलामी की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 7 फरवरी 2025 कर दिया। लेकिन अब इस नीलामी का इंतजार खत्म हो गया है। कल यानी 7 फरवरी को प्लॉट्स की ई-नीलामी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाएं सपनों का घर! YEIDA ला रहा नई प्लॉट योजना
11 बजे से शुरू होगी नीलामी
इन 20 प्लॉट्स की नीलामी 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। नीलामी की यह प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। YEIDA यूं तो सस्ते प्लॉट फ्लैट की स्कीम के लिए मशहूर है, लेकिन यह योजना बाकियों से अलग है। यीडा ने यह प्लॉट्स बिजनेस के लिए लॉन्च किए हैं। जिसमें बयाना राशि जमा किए बिना नीलामी में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को 3 करोड़ रुपये की शुरुआती बयाना राशि जमा करनी होगी।
28.11.2024 को शुरू हुई इस स्कीम के तहत 1,513.72 वर्ग मीटर से लेकर 89,034 वर्ग मीटर तक के प्लॉट निकाले गए हैं। जो नोएडा सेक्टर 17, 18 और सेक्टर 22डी में निकाले गए हैं। इन प्लॉट से जुड़ी हर जानकारी के लिए यीडा की https://yamunaexpresswayauthority.com/ वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA की इस योजना के जरिए नोएडा में प्लॉट खरीदने का आखिरी मौका, यहां जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
23 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines