YEIDA Plot Built-up Housing Scheme: यमुना एक्सप्रेस्वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-22 डी में बने नए हाउसिंग फ्लैट्स के लिए आवेदन मंगाए हैं। यीडा ने ये फ्लैट्स सस्ते दामों पर लोगों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनवाए हैं। ये सभी फ्लैट्स नोएडा के प्रीमियम लोकेशन पर उपलब्ध हैं और 1200 फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यीडा ने इस स्कीम की शुरुआत 19 सितंबर 2024 को की थी, जो 31 मार्च 2025 तक चलेगी।
ये भी पढ़ेंः YEIDA Plot Scheme में 2000 सस्ते प्लाट, किसे और कैसे होंगे अलॉट? जान लें फुल प्रोसेस
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इस स्कीम के तहत प्लॉट की कीमत 25,900 रुपये प्रति स्क्वॉयर मीटर है। प्लॉट खरीदने में दिलचस्पी रखने वालों को यीडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कराना होगा। यीडा के तहत इस हाउसिंग स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने की थी। पिछले वर्षों में स्कीम को जबरदस्त मिली है। लिहाजा सरकाार ने इसे फिर से रिन्यू किया है।
फ्लैट्स और कीमत
यीडा के इन फ्लैट्स को 1 बीएचके और 2 बीएचके में बनाया गया है। 1 बीएचके वाले 276 फ्लैट्स 21.62 स्क्वॉयर मीटर के हैं, वहीं 1 बीएचके के 713 फ्लैट्स 36.97 स्क्वॉयर मीटर के हैं। इसके अलावा 250 फ्लैट 2 बीएचके वाले हैं। इनका कॉरपेट एरिया 64.72 स्क्वॉयर मीटर का है। अनुमानित कीमत 1 बीएचके वाले फ्लैट के लिए 23.3 लाख है, जबकि 36.97 स्क्वॉयर मीटर वाले वन बीएचके फ्लैट की कीमत 33 लाख के करीब है। 2 बीएचके वाले फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 45 लाख से ज्यादा है।
फ्लैट्स के लिए आवश्यक दस्तावेज
फ्लैट्स खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आवेदक के आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, इनकम सर्टिफिकेट और राज्य सरकार से प्राप्त आवास सर्टिफिकेट चाहिए होगा। यीडा ने कहा कि फ्लैट्स के आवंटन के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। और कैटेगिरी के लिए अलग-अलग ड्रॉ होगा। ज्यादा जानकारी के लिए यीडा की वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
6 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
7 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines