हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

YIEDA: नोएडा के इन गांव वालों की चमकेगी किस्मत, लैंडबैंक के लिए किसानों से खरीदी जा रही जमीनें

YEIDA News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण औद्योगिक निवेश के लिए नोएडा के आसपास के कई गांवों की जमीन खरीदने वाला है। इन गांवों के ज्यादातर किसानों से बात करके जमीन खरीदने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

YEIDA News: नोएडा के विकास के लिए राज्य सरकार कई स्कीम चला रही है। एक तरफ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसके आसपास औद्योगिक विकास के लिए जमीनें खरीदी-बेची जा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण औद्योगिक निवेश के लिए कई गांव की जमीन खरीदकर अपना लैंडबैंक तैयार कर रहा है। प्राधिकरण ने इसके लिए 9 गांवों की 40 हेक्टेयर जमीन खरीदने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए गांव के किसानों से बात भी की जा चुकी है। जानिए नोएडा प्राधिकरण का काम कहां तक पहुंचा?

कौन से गांवों का नाम शामिल?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 9 गांवों की 40 हेक्टेयर जमीन खरीदने का प्लान है। फिलहाल यीडा 60 मीटर चौड़ी सड़क के लिए सलेमपुर गुर्जर की जमीनें खरीद रहा है। इसके अलावा, अटाई मुरादपुर, लड़पुरा, अस्तौली, सलेमपुर गुर्जर, अमरपुर, पौवारी, दादूपुर, धूममानिकपुर और सुनपुरा गांव के किसानों की जमीन खरीदने का काम चल रहा है। इन गांव की कुल 40 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है, जिसके लिए यहां के किसानों से बातचीत की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: YEIDA में 1600 करोड़ से बनाएगा फूड एंड हर्बल पार्क; जानें क्या है पतंजलि का प्लान?

विज्ञापन

प्राधिकरण के अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए किसानों से बात की जा रही थी। जिसमें किसानों के साथ मुआवजे को लेकर बात अटक रही थी। किसानों की सारी समस्याओं को हल कर लिया गया है, जिसके बाद जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लैंडबैंक क्यों हो रहा तैयार?

आने वाले समय में प्राधिकरण 10 नए सेक्टर बनाने वाला है। जिसके लिए करीब 5065.145 हेक्टेयर जमीन की प्राधिकरण के पास होनी चाहिए। नए सेक्टर्स में से ज्यादातर सेक्टर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विकसित किए जाएंगे। इसको देखते हुए ही प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण का काम तेज कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द लैंड बैंक तैयार किया जा सके। प्राधिकरण का कहना है कि एयरपोर्ट के पास होने की वजह से यहां पर जल्द ही अतिक्रमण की समस्या बढ़ सकती है, जिसकी वजह से काम में तेजी लाई जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाएं सपनों का घर! YEIDA ला रहा नई प्लॉट योजना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola