Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टरों में छोटे भूखंडों पर तेजी से निर्माण हो रहा है, वहीं बड़े आकार के प्लॉट अब भी खाली पड़े हैं. प्राधिकरण के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि जिन लोगों को एक हजार वर्गमीटर से ऊपर के आवासीय भूखंड आवंटित किए गए हैं, उनमें से बहुत कम लोगों ने अब तक भवन निर्माण की पहल की है.
छोटे प्लॉट मालिक सक्रिय
यीडा क्षेत्र के सेक्टर 18 और 20 में अब तक करीब 25 हजार भूखंडों का आवंटन हो चुका है. इनमें 60, 90, 300 वर्गमीटर से लेकर 4000 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं. आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 300 वर्गमीटर तक के प्लॉट धारकों ने ही नक्शा पास और पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है. प्राधिकरण ने अब तक 1731 नक्शे स्वीकृत किए हैं, जिनमें 1448 छोटे भूखंडों के हैं. जबकि 1000 वर्गमीटर तक के सिर्फ 267 आवंटी ही आगे आए हैं. 2000 वर्गमीटर में सिर्फ 9 और 4000 वर्गमीटर तक केवल 7 भूखंडों के लिए ही नक्शे पास हुए हैं.
प्रमाण पत्र भी सिर्फ छोटे भूखंडों को
300 वर्गमीटर तक की श्रेणी में अब तक 1093 आवंटियों को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है. 1000 वर्गमीटर तक के 97 लोगों को यह प्रमाण पत्र मिला है, जबकि 2000 वर्गमीटर पर एक भी नहीं और 4000 वर्गमीटर में मात्र तीन लोगों को ही प्रमाण पत्र जारी हुआ है.
यीडा कर रहा अपील
यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि जिन आवंटियों को भूखंड का कब्जा मिल चुका है, उन्हें निर्माण के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है. जब तक भूखंडों पर निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक शहर की असली बसावट मुमकिन नहीं है. प्राधिकरण चाहता है कि लोग समय पर निर्माण कर अपना घर बसाएं.
2009 से अब तक 30 हजार से अधिक भूखंड आवंटित
बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने 2009 में पहली आवासीय योजना लांच की थी. इसके बाद अब तक कुल नौ आवासीय योजनाएं लायी जा चुकी हैं, जिनमें 30 हजार से अधिक प्लॉट का आवंटन हो चुका है. इनमें से 12 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्री कराकर कब्जा ले लिया है, लेकिन निर्माण की गति बड़ी संख्या में अब भी धीमी है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्री एरिया में जल्द पहुंचेगी बिजली, जानें क्या है प्लान ?
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
2 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
14 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
16 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
16 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
17 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
18 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
20 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
23 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines