Greater Noida News: यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) की ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना 28 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी. आवेदन करने के लिए अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं. इसके बाद 28 नवंबर को नीलामी के जरिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे. पिछली ग्रुप हाउसिंग योजना में सफलता कम मिली थी. 17 भूखंडों में से केवल 1 के लिए ही बोली लगी थी, बाकी 16 भूखंड बिक नहीं पाए थे.
हर भूखंड पर 3 आवेदन जरूरी
इस बार यीडा ने सेक्टर 17, 18 और 22 डी में नई योजना निकाली है. उम्मीद है कि इस बार सभी भूखंडों के लिए पर्याप्त आवेदन आएंगे. नीलामी के लिए हर भूखंड पर कम से कम 3 आवेदन होना जरूरी है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने से ग्रुप हाउसिंग की मांग बढ़ने की संभावना है, लेकिन यीडा क्षेत्र में बसावट की धीमी रफ्तार और जमीन की बढ़ती कीमतें एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं.
प्लाॅट की ज्यादा मांग
यीडा की स्वतंत्र भूखंड यानी प्लाॅट योजना में 200 वर्गमीटर के 276 भूखंडों के लिए 54 हजार से अधिक आवेदन मिले थे. इससे स्पष्ट है कि लोग ग्रुप हाउसिंग की तुलना में स्वतंत्र भूखंडों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं. शहरी आधारभूत सुविधाओं की कमी भी बसावट को प्रभावित कर रही है. यीडा इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है, लेकिन फिलहाल इसका असर नजर नहीं आ रहा.
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines