नोएडा एयरपोर्ट के पास 3D में दिखेगा भारत का इतिहास, बनेगा डिजिटल म्यूजियम और योग सेंटर

YEIDA Digital Museum and Wellness Center : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास का इलाका अब सिर्फ उड़ानों के लिए ही नहीं, बल्कि इसका मकसद देश की सांस्कृतिक विरासत और योग विज्ञान को तकनीक के माध्यम से दुनिया भर के पर्यटकों तक पहुंचाना होगा. YEIDA एयरपोर्ट के नजदीक एक डिजिटल म्यूजियम, भव्य योग और वेलनेस सेंटर बनाने जा रहा है.

Noida International Airport

YEIDA Digital Museum and Wellness Center: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) यहां डिजिटल म्यूजियम और योग व वेलनेस सेंटर विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को भारतीय कला, संस्कृति और प्राचीन स्वास्थ्य परंपराओं से रूबरू कराया जा सके. हेरिटेज सिटी मथुरा जिले में इसी परियोजना का अंग है. इसे 753 एकड़ में यमुना नदी के नजदीक बनाने की योजना है.

विज्ञापन

3D तकनीक से दिखेगा भारत का स्वर्णिम इतिहास

यीडा के इस डिजिटल म्यूजियम में लोग केवल मूर्तियां ही नहीं देखेंगे, बल्कि 3D मॉडल, ऑडियो विवरण और हाई-टेक वीडियो के जरिए इतिहास को महसूस कर सकेंगे. यहां प्राचीन दस्तावेज, कलाकृतियां और मूर्तियों की डिजिटल प्रदर्शनी होगी. विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए इसे ‘इंटरनेशनल स्टैंडर्ड’ पर तैयार किया जाएगा. यह केंद्र भारत की परंपराओं को वैश्विक मंच पर पेश करेगा.

विज्ञापन

योग और वेलनेस सेंटर: तनाव से मिलेगी मुक्ति

एयरपोर्ट के पास विकसित होने वाले वेलनेस सेंटर में भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति का अनुभव मिलेगा. यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार यहां प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के विशेषज्ञों द्वारा शारीरिक और मानसिक उपचार होगा. योग सेंटर में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया जाएगा. इसके साथ ही स्ट्रैस मैनेजमेंट को देखते हुए फिटनेस ट्रेनिंग और मेडिटेशन की विशेष व्यवस्था की गई है.

E&Y तैयार कर रही है फिजिबिलिटी रिपोर्ट

इस परियोजना की व्यावहारिकता रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दिग्गज एजेंसी ईएंडवाई (Ernst & Young) को सौंपी है. एजेंसी को न केवल परियोजना की व्यवहारिकता बल्कि इसके लिए उपयुक्त स्थान का भी सुझाव देना होगा. यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, यह पहल औद्योगिक विकास के साथ-साथ संस्कृति और पर्यटन को संतुलित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम होगी. बता दें कि यीडा मथुरा में 753 एकड़ में पहले से ही एक ‘हेरिटेज सिटी’ विकसित कर रहा है. एयरपोर्ट के पास बनने वाला यह डिजिटल म्यूजियम उसी बड़ी परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ