---विज्ञापन---

Greater Noida News: यीडा सिटी के 331 किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, जानें क्या है कारण

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव के 331 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन कर एक बड़ी मांग पूरी की है। प्राधिकरण मुख्यालय पर पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के जरिए यह आवंटन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान स्वयं उपस्थित रहे।

---विज्ञापन---

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव के 331 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन कर एक बड़ी मांग पूरी की है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण मुख्यालय पर पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के जरिए यह आवंटन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान स्वयं उपस्थित रहे।

वर्षों से किसानों को था इंतजार
यमुना प्राधिकरण ने अच्छेजा बुजुर्ग गांव की जमीन को अधिसूचित क्षेत्र में शामिल करते हुए अधिग्रहण एवं सहमति के आधार पर क्रय किया था। इसके बदले किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने का वादा किया गया था, जिसकी मांग किसान काफी समय से कर रहे थे। किसानों की आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद यीडा ने पात्र किसानों की अंतिम सूची तैयार की और ड्रॉ के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया।

---विज्ञापन---

समिति की निगरानी में हुआ ड्रा
लॉटरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एक समिति गठित की गई थी। इस समिति में डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह भाटी, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह और अधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को शामिल किया गया था। समिति की निगरानी में आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

विकसित भूखंडों पर मिलेगा कब्जा
ओएसडी ने बताया कि सभी पात्र किसानों की सूची यमुना प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। किसानों को विकसित भूखंडों पर शीघ्र भौतिक कब्जा सौंपा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द ही आवंटन प्रक्रिया के तहत भूखंड प्रदान किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के 194 तालाबों की बदली सूरत, निजी भागीदारी लाई रंग

First published on: Aug 22, 2025 08:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola