Noida Traffic Police advisory: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी बाइक रेस के आयोजन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसी के साथ लोगों को आवाजाही के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि 21 सितंबर से 25 सितंबर तक एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किए जाने के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए रूटों को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा 22 सितंबर से 24 सिंतबर से बुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय परिपथ में मोटो जीपी बाइक रेस का आयोजन किया जाना है। ऐसे में दिल्ली बॉर्डर से गौतमबुद्धनगर बॉर्डर में भारी, मध्यम और हल्के वाहनों का प्रवेश 21 सितंबर से सुबह 6 बजे 25 सिंतबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे इन जगहों पर
ट्रैफिक पुलिस ने अपनी नोटिफिकेशन में जानकारी दी है कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा और लखनऊ जाने के लिए नॉन कमर्शियल वाहन दिल्ली के आन्तरिक मार्गों का प्रयोग कर एनएच 09,24 और 91 का प्रयोग कर सकते हैं।
नोएडा से दिल्ली और गाजियाबाद जाने के लिए
नोएडा से दिल्ली और गाजियाबाद जाने के लिए नॉन कमर्शियल वाहन एमपी 1, एमपी 2 और एमपी 02 व डीएससी मार्गों से न्यू अशोक नगर, झुण्डुपरा, एनआईबी, माडल टान, छिजारसी से जा सकेंगे। इसके अलावा दिल्ली, मथुरा, लखनऊ से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन अलीगढ़, टप्पल से बुलन्दशहर और मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे।
भारी मालवाहक, मध्यम और हल्के वाहनों के लिए भी दिशानिर्देश
इसके अलावा गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने भारी मालवाहक, मध्यम और हल्के वाहनों के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली बॉर्डर से गौतमबुद्धनगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिन्दी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोण्डली, झुण्डपुरा बॉर्डर और परीचौक, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन पुरी से तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन रूटों की जगह पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से जाने का सुझाव दिया है, इसके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जाने के लिए सुझाव
अगर आप यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जाना चाहते हैं तो आप दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद से नोएडा एक्पप्रेसवे से होकर एक्सपोमार्ट, मेरठ, हापुड़ से किसान चौक होकर सूरजपुर से एक्सोमार्ट, बुलन्दशहर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे।
वही, फेस2 से दिल्ली जाने वाले नॉन कमर्शियल वाहन डीएससी रोड से होकर न्यू अशोक नगर, झुण्डपुरा के अलावा सोरखा,पर्थला,छिजारसी, माडल टाउन से होकर जा सकेंगे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
14 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
22 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines