हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greater Noida News: रील बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के अंडरपास पर खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के निजी विश्वविद्यालय के सामने यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे स्थित अंडरपास पर कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार गाड़ियों से खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है. स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. करीब 24 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थार और एक अन्य कार सवार युवक तेज रफ्तार में वाहन घुमा रहे हैं.

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के निजी विश्वविद्यालय के सामने यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे स्थित अंडरपास पर कुछ युवकों द्वारा तेज रफ्तार गाड़ियों से खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है. स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. करीब 24 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थार और एक अन्य कार सवार युवक तेज रफ्तार में वाहन घुमा रहे हैं. नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. वीडियों में 8 से 10 अन्य गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं, बारी-बारी से स्टंट करते हुए युवक रील बनाते दिख रहे हैं. इसके अलावा युवक बाइक से एक्सप्रेस वे पर भी स्टंट करते हुए देखा गया है.

रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़

लोगों का कहना है कि इस अंडरपास के नीचे अक्सर इसी तरह के स्टंट किए जाते हैं. रोज शाम को ये लड़के यहां इकट्ठा होकर बाइक और कार से खतरनाक स्टंट करते हैं. इससे राहगीरों की जान पर बन आती है. एक निवासी ने बताया कि वीडियो में कुछ युवक कारों की छत पर चढ़कर वीडियो बनाते भी दिखे हैं, जिससे साफ है कि यह सब सोशल मीडिया पर रील बनाने के मकसद से किया गया.

पुलिस बोली, जल्द होगी कार्रवाई

दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के बिल्डर का बड़ा कारनामा आया सामने, यूपी रेरा का फर्जी आदेश बनाकर मांगा लोन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola