Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के हुए दर्दनाक हादसे में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई. रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रित मिनी बस ने सड़क किनारे खड़े दंपती और उनकी 6 वर्षीय बेटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद मिनी बस पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया.
जीरो प्वाइंट से 23 किलोमीटर का मामला
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव दपुरा निवासी कमलेश रबूपुरा में रहकर परिवार का पालन पोषण करते थे. दीपावली पर वह परिवार के साथ गांव गए थे. त्योहार मनाने के बाद वह बस से तड़के रबूपुरा लौट रहे थे. सुबह करीब 5 बजे, जब वह यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर बस से उतरे, तभी जेवर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उन्हें टक्कर मार दी.
सड़क पर गिर गए तीनों
हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया. उनकी पत्नी प्रियंका (32) और 6 वर्षीय बेटी कविता की हालत नाजुक बनी हुई है.
बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद मिनी बस पलट गई, जिससे कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा. यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तुरंत बस को हटाकर यातायात बहाल कराया. बताया गया कि बस में उस समय कोई सवारी नहीं थी, केवल चालक ही मौजूद था. हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 2 बच्चों की संदिग्ध मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
23 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines