यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर धनतेरस की शाम उमड़ी वाहनों की भीड़, लोगों के छूटे पसीने

Greater Noida News: धनतेरस की शाम जैसे-जैसे ढली दिल्ली-एनसीआर से सटे क्षेत्रों में त्योहार मनाने घर जाने वाले लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी. खासकर यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा एक्सप्रेसवे और अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर लाखों वाहन एक साथ दौड़ पड़े, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लगी.

Yamuna Toll Jaam

जेवर टोल बना जाम का केंद्र

सबसे अधिक दबाव जेवर टोल प्लाजा पर देखा गया, जहां टोल की क्षमता से कहीं अधिक वाहनों के पहुंचने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. शाम होते-होते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई, जिससे टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई.

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए जाम के वीडियो

कई यात्रियों ने जेवर टोल की स्थिति को इंटरनेट मीडिया पर साझा किया, जहां जाम में फंसी गाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए. लोगों ने टोल प्रबंधन की कमी को लेकर भी सवाल उठाए.

हर त्योहार पर दोहराती है यही कहानी

ध्यान देने वाली बात यह है कि त्योहारों के दौरान हर साल इसी तरह की स्थिति सामने आती है. इसके बावजूद ट्रैफिक कंट्रोल और टोल प्रबंधन को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते है. धनतेरस से लेकर दीपावली और छठ जैसे अवसरों पर हर बार यात्रियों को जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ