Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसे में एक कार अचानक आग का गोला बन गई. गनीमत यह रही कि कार में सवार युवक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली.

Fire In Car Yamuna Expressway

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसे में एक कार अचानक आग का गोला बन गई. गनीमत यह रही कि कार में सवार युवक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. हादसा दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने हुआ, जहां कार की टक्कर के बाद इंजन अधिक गर्म हो गया और देखते ही देखते कार में आग लग गई.

ग्रेटर नोएडा आते दौरान हुआ हादसा

सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक कार जेवर से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रही थी. जैसे ही कार गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची, वह आगे चल रही एक अन्य कार से टकरा गई. टक्कर लगने से कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन अधिक गर्म होने के चलते उसमें आग लग गई.

चालक ने कूदकर बचाई जान

जैसे ही चालक ने कार में आग की लपटें देखी, उसने साहस और सतर्कता दिखाते हुए तत्काल कूदकर खुद को बचा लिया. इसके बाद उसने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी.

दमकल पहुंचने से पहले जल चुकी थी पूरी कार

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से धू-धू कर जल चुकी थी. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार को बचाया नहीं जा सका. दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ