Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक विकास में ढिलाई बरतने वाले 1911 भूखंड आवंटियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. प्राधिकरण ने इन सभी को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा है कि उन्होंने अब तक अपनी औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य क्यों शुरू नहीं किया. यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो उनके खिलाफ आवंटन की शर्तों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
3042 भूखंड हो चुके है आवंटित
यमुना प्राधिकरण अब तक सेक्टर-28, 29, 32, 33 और 24 में कुल 3042 औद्योगिक भूखंड आवंटित कर चुका है. ये भूखंड एमएसएमई यूनिट्स, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, फर्नीचर हब और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे क्षेत्रों के लिए दिए गए थे. बावजूद इसके 1911 आवंटियों ने अभी तक न तो निर्माण कार्य शुरू किया और न ही नक्शा पास कराने की प्रक्रिया अपनाई.
ओएसडी ने दी चेतावनी
यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि आवंटियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है. यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आवंटन की शर्तों के तहत भूखंड रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है.उन्होंने कहा कि औद्योगिक सेक्टरों में वास्तविक निवेश और रोजगार सृजन के लिए अब सख्ती बरती जाएगी.
273 इकाइयों में निर्माण जारी
यीडा क्षेत्र में इस समय 273 औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है. उम्मीद की जा रही है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक लगभग 100 इकाइयां चालू हो जाएंगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
विकास की रफ्तार में रोड़ा बने निष्क्रिय आवंटी
औद्योगिक भूखंड लेकर वर्षों से निष्क्रिय बैठे आवंटियों को अब जवाबदेह बनाया जा रहा है. यमुना प्राधिकरण का मानना है कि ऐसे भूखंडों पर वास्तविक निवेशकों को अवसर दिया जाना चाहिए जो जमीन का उपयोग कर औद्योगिक गतिविधियों को गति दें.
ये भी पढ़ेंः नोएडा के दारोगा और सिपाही का प्यार सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पत्नी ने खोल दी पूरी पोल
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines