Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे के आगरा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर अलीगढ़ के टप्पल में सोमवार तड़के एक भीषण हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। ये घटना उस वक्त हुई जब हादसे का शिकार एक कार में फंसे लोगों की मदद करने के लिए चार युवक पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस ने सभी को कुचल डाला। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के माइल स्टोन संख्या 56 पर आगरा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि यहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में एक महिला, पुरुष और मासूम बच्ची थी। तीनों लोग मदद के लिए चीख रहे थे। तभी वहां से नौहझील निवासी पुष्पेंद्र चौधरी (27), पुष्पेंद्र सिंह (28), कटैलिया गांव निवासी प्रवीन (26) और धर्मवीर गुजर रहे थे।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1683343806870048769
बच्ची को लेकर डिवाइडर पर बैठा तो बच गई जान
बताया गया है कि चारों युवक जेवर एयरपोर्ट की साइट पर नौकरी करते थे। कार में फंसे घायलों की मदद के लिए चारों जुट गए। धर्मवीर ने सबसे पहले मासूम बच्ची को कार से निकाला और रोड के डिवाइडर पर उसे लेकर बैठ कर गया। इसके बाद बाकी तीनों युवक महिला का कार से निकालने लगे। तभी पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस ने कार समेत महिला और तीनों युवकों को कुचल दिया।
चारों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया कि महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। महिला के साथ वाले पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
6 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
7 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines