Yamuna Expressway: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया. यहां एक डबल डेकर बस अचानक एक्सप्रेस वे पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर एकत्र लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि बस में लिमिट से ज्यादा सवारियां बैठाई गई थी. पुलिस के अनुसार 60 लोग बस में थे. यह बस दिल्ली से बनारस जा रही थी. पुलिस ने इस हादसे में हादसे में 3 महिला सहित घायल हुए 14 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है.
बस में महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या थी अधिक
यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुए दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या भी काफी थी. दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंचते ही राहत-बचाव कार्य में जुट गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात को फिर से सामान्य किया गया. थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह के अनुसार हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के 14 मील के पास हुआ और सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा टीमें सक्रिय हो गईं.
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 16 बाइकें बरामद
2 की हालत गंभीर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायलों में से एक-दो लोगों की स्थिति काफी गंभीर है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और ड्राइवर से भी पूछताछ की गई है. शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि बस की तेज रफ्तार दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. गौरतलब है कि ठंड बढ़ने के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें- यूपी के लखीमपुर खीरी में बारात से लौटते समय नहर में गिरी कार, अब तक 5 की मौत
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 hr ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 hr agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
15 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines