यमुना अथॉरिटी (YEIDA) नोएडा एयरपोर्ट के पास नई आवासीय योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत सेक्टर-18 (पॉकेट 9बी) में 200 वर्ग मीटर के 276 प्लॉट्स निकाले गए हैं। इस योजना में किसानों समेत SC-ST वर्ग के लोगों को विशेष वरीयता दी जा रही है। इसके लिए कुछ प्लॉट्स को रिजर्व किया गया है। अगर आपने अभी तक इस योजना में अप्लाई नहीं किया है, तो 21 मई तक कर सकते हैं। जानें प्राधिकरण ने योजना से जुड़ी कौन सी जरूरी तारीखें दी हैं। अगर आप भी इस योजना में अप्लाई करना चाहते हैं, तो इससे जुड़ी पूरी जानकारी एक बार पढ़ लें।
कब से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन?
यीडा की नई आवासीय योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से शुरू हुए हैं, जो 21 मई 2025 तक चलेंगे। इस योजना के तहत कुल 276 प्लॉट्स दिए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद 21 जुलाई को प्लॉट्स के लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: YEIDA की प्लॉट स्कीम के नियम क्या? किन लोगों का कैंसिल हो सकता है आवंटन
रजिस्ट्रेशन फीस कितनी?
प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन यीडा की आधिकारिक वेहसाइट पर किया जा सकता है। इसमें SC-ST वर्ग के लिए 3.50 लाख रुपये और जनरल कैटेगरी के लिए 7 लाख रुपये फीस तय की गई है। इन सभी प्लॉट्स के लिए 35 हजार प्रति वर्ग मीटर कीमत तय की गई है।
यीडा ने प्लॉट योजना लॉन्च की है
कहां से ले सकते हैं जानकारी?
प्राधिकरण की इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। इसके लिए से आप व्हाट्सएप नंबर कस्टमर केयर- 8700296403 पर बात कर सकते हैं। साथ ही प्राधिकरण की ईमेल आईडी- customercareyeida@gmail.com पर भी अपनी क्वेरी के बारे में बता सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर- 0120-2395152, 0120-2395157 और 18003099991, 18001808296 पर भी सहायता मिल जाएगी।
बैंकों में लोन की सुविधा
जिन आवेदकों के पास प्लॉट के लिए पूरे पैसे नहीं हैं, उनके लिए लोन की सुविधा भी दी जा रही है। इसके लिए ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं से लोन ले सकते हैं। इसके लिए आप अशोक विहार, 39 टैगोर पार्क, नोएडा, सेक्टर-144, नोएडा, फरीदाबाद सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा, दादरी जी.टी रोड, सिकंदराबाद, सूरजपुर नोएडा, एडीबी जेवर, जी.बी नगर और गौर सिटी में ICICI बैंक की ब्रांच में जाकर पता कर सकते हैं।
कौन लोग पात्र?
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। इसके लिए आवेदक की उम्र 18 साल होनी चाहिए। अगर उम्र कम पाई जाती है, तो प्लॉट का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए केवल वो लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास पहले से किसी योजना के तहत प्लॉट या फ्लैट न हो। गलत जानकारी मिली तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
नोएडा एयरपोर्ट के पास खरीदें प्लॉट
किन लोगों को रिजर्वेशन?
YEIDA ने इस योजना में किसान, फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट्स, विकलांग और ST-SC वर्गों के लिए कोटा रखा है। 17.5 फीसदी (46 प्लॉट) का रिजर्वेशन किसानों को मिलेगा। ये वो किसान होंगे, जिनकी जमीन प्राधिकरण ने किसी विकास प्रोजेक्ट के लिए खरीदी है। इसके अलावा, 5 फीसदी (14 प्लॉट्स) फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए रिजर्व किए गए हैं। साथ ही सामान्य वर्ग के लिए 77.5 फीसदी (214 प्लॉट) रिजर्व किए गए हैं। 2 फीसदी प्लॉट ST-SC वर्ग के लिए हैं। वहीं, दृष्टिबाधित आवेदकों के लिए 1 फीसदी कोटा दिया गया है।
किस वजह से कैंसिल हो सकता है आवंटन?
रजिस्ट्रेशन या आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करने पर आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, प्राधिकरण द्वारा तय की गई राशि जमा नहीं करने पर भी आवंटन रद्द हो सकता है। साथ ही इसमें लगातार तीन किस्तों का भुगतान नहीं किया गया, तब भी आवंटन रद्द किया जा सकता है।
कितनी बढ़ी कीमत?
जमीन को बढ़ाई गई नई कीमत पर दिया जाएगा। इसमें ग्रुप हाउसिंग की कीमत 32,375 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 52,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है। वहीं, हाउसिंग प्लॉट्स की कीमत 25,900 रुपये से बढ़कर अब 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है। जिसके बाद इस बार यीडा की योजना में प्लॉट थोड़े महंगे होंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी
ड्रॉ का आयोजन
योजना के तहत प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लॉट आवंटन के लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। पिछली बार की ड्रॉ प्रक्रिया को देखें, तो उसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी गई थी, जिन्होंने प्लॉट के लिए ज्यादा रकम जमा की थी। इस बार आवंटन की प्रक्रिया अलग हो सकती है। ड्रॉ का आयोजन 21 जुलाई 2025 को किया जाएगा, जिससे पहले प्राधिकरण पूरी जानकारी आधिकारिक साइट पर अपडेट कर देगा।
नोटिफिकेशन कहां देखें?
योजना से जुड़ी अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, तो इसके लिए यीडा की आधिकारिक वेबसाइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर जा सकते हैं। जिसको खोलने के बाद सबसे पहला ऑप्शन योजना न्यू स्कीम का आएगा, उस पर क्लिक करते ही पूरा नोटिफिकेशन खुलकर सामने आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: पैसे नहीं हैं… फिर भी मिलेगा प्लॉट! यीडा की योजना में मिल रहा इन बैंकों से लोन
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
17 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
45 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
50 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines