Greater Noida News: भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र और मेक इन इंडिया अभियान में जापान ने सहयोग किया है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) और जापान की प्रतिष्ठित संस्था मेडिकल एक्सीलेंस जापान के बीच मेडिकल डिवाइस सेक्टर में रणनीतिक साझेदारी की तैयारी पूरी हो गई है. इस सहयोग से यमुना सिटी को एक एडवांस मेडिकल टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित किया जाएगा.
आज आया डेलिगेशन
शनिवार को यीडा के सीईओ राकेश सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया और ईडी प्रवीण कुमार मित्तल की जापानी प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच संभावित साझेदारी और सहयोग के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और एमओयू (समझौता ज्ञापन) के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया.
भारत को मिलेगा जापानी टेक्नोलॉजी का लाभ
इस साझेदारी के अंतर्गत जापान की अग्रणी मेडिकल डिवाइस कंपनियां यमुना सिटी में उत्पादन इकाइयों और अनुसंधान केंद्रों की स्थापना करेंगी. इसके साथ ही अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की तकनीक और विशेषज्ञता का हस्तांतरण भारत को मिलेगा। यह स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता को बढ़ाएगा और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगा.
निर्यात और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
इस समझौते से भारतीय मेडिकल डिवाइस निर्माताओं को जापान सहित वैश्विक बाजारों में निर्यात के नए अवसर प्राप्त होंगे. इससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. हजारों युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी खुलेंगे.
अगले माह होगा औपचारिक एमओयू पर हस्ताक्षर
आगामी महीने जापान से वरिष्ठ अधिकारी भारत आएंगे और इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसके बाद जापानी कंपनियों का एक प्रतिनिधिमंडल यमुना सिटी मेडिकल डिवाइस पार्क का दौरा करेगा और संयुक्त निवेश, तकनीकी सहयोग और रिसर्च प्रोजेक्ट्स को लेकर भारतीय कंपनियों के साथ गहन चर्चा करेगा.
मेक इन इंडिया को मिलेगी नई रफ्तार
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल एक्सीलेंस जापान के साथ यह साझेदारी यमुना सिटी के मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए पूरे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी. इससे भारत को वैश्विक चिकित्सा उपकरण निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी. तकनीकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा.
ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल पर धनतेरस की शाम उमड़ी वाहनों की भीड़, लोगों के छूटे पसीने
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines