Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले यमुना सिटी को रोशन करने की तैयारियां तेज हो गई हैं. 30 अक्तूबर को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने प्रमुख सड़कों और सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट लगाने और पुराने पोलों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है. एयरपोर्ट से जुड़ी सड़कों और आस-पास के इलाकों में रौशनी व्यवस्था चाक-चैबंद रहेगी.
इन क्षेत्रों में हो रहा काम
यीडा सिटी के सेक्टर-17ए के पास 45 मीटर और 60 मीटर सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम एजेंसी को सौंपा गया है. नगला चंदन, नगला कंचन, करौली बांगर, गड़ाना सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाइटें लगाई जाएंगी. सेक्टर-22डी की 30 मीटर और 45 मीटर सड़कें भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़ेंगी.
टेंडर प्रक्रिया शुरू
प्राधिकरण ने लाइटों की आपूर्ति व रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. संबंधित एजेंसियों को काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. प्राधिकरण का उद्देश्य है कि उद्घाटन से पहले पूरी यमुना सिटी आधुनिक और सुरक्षित रोशनी व्यवस्था से सज जाए.
सुरक्षा और सौंदर्य दोनों पर फोकस
स्ट्रीट लाइटिंग का यह काम सुविधा के लिहाज के साथ ही क्षेत्र की सुंदर छवि को भी ध्यान में रखकर किया जा रहा है. एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता. इसी के मद्देनजर हर छोटी-बड़ी तैयारी पर फोकस किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा की भंगेल एलिवेटेड रोड बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार कर रहे निवासी
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines