Greater Noida News: यमुना सिटी में प्रदूषण की मार लगातार बढ़ती जा रही है. 8 नवंबर से रेड जोन में दर्ज यह क्षेत्र अब तक वायु प्रदूषण से उबर नहीं पाया है. बृहस्पतिवार को भी यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. प्रदूषण का स्तर गिरने के बजाय स्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं.
निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल, सांस लेना हुआ मुश्किल
क्षेत्र में इन दिनों कई जगहों पर आवासीय और औद्योगिक परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. साथ ही सड़क निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. इन निर्माण स्थलों पर खुले में रखी रेत, मिट्टी और सीमेंट से धूल उड़कर वातावरण को दूषित कर रही है. निर्माण सामग्री पर नियमित पानी का छिड़काव न होने के कारण धूल हवा में घुलकर सांस लेना मुश्किल बना रही है.
कूड़ा जलाने से और बिगड़ रहे हालात
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कई जगहों पर कूड़े-कचरे में आग लगाने की घटनाएं भी आम हो गई हैं. इससे धुआं और जहरीली गैसें वातावरण में मिलकर प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा रही हैं. प्रदूषण नियंत्रण के तमाम आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है.
लोगों की सेहत पर असर
बढ़ते प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है. आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सिरदर्द जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं. स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है, जिससे अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है.
निगरानी पर उठ रहे सवाल
निवासियों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर केवल औपचारिकताएं की जा रही हैं. निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकर तैनात करने के दावे तो हैं, लेकिन ज्यादातर जगह इनका असर दिखाई नहीं दे रहा. लोगों की मांग है कि निर्माण कार्यों की निगरानी कड़ी की जाए और खुले में कूड़ा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो.
ये भी पढ़ें: नोएडा में जल्द चलेंगी मिनी बसें, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच होगी कनेक्टिविटी
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
59 mins agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
2 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
5 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
19 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines