नोएडा में जल्द चलेंगी मिनी बसें, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच होगी कनेक्टिविटी

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नई मिनी बसें जो पिछले दो महीनों से डिपो में खड़ी थी, अब अगले हफ्ते से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी. परिवहन निगम की मानें तो अब तक बसों को तकनीकी कारणों के चलते रूट पर नहीं उतारा जा सका था

roadways up bus

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नई मिनी बसें जो पिछले दो महीनों से डिपो में खड़ी थी, अब अगले हफ्ते से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी. परिवहन निगम की मानें तो अब तक बसों को तकनीकी कारणों के चलते रूट पर नहीं उतारा जा सका था, लेकिन अब समस्याओं का समाधान लगभग पूरा हो चुका है.

विज्ञापन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को मिली थी 10 नई बसें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को कुल 10 नई मिनी बसें मिली थी. इनमें से 8 बसें नोएडा डिपो और 2 बसें ग्रेटर नोएडा डिपो को आवंटित की गई थी. इन बसों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद रूट पर चलाने की योजना बनाई गई है. बसें डिपो में तैयार खड़ी हैं और परीक्षण के बाद इन्हें जल्द रूट पर उतारने की तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

तकनीकी खामियों का समाधान जारी

गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण बसें शुरू नहीं हो सकी थी. मुख्यालय से संपर्क में रहते हुए इन्हें दूर करने की प्रक्रिया जारी है. उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक बसें नियमित रूप से चलने लगेंगी.

ग्रामीण रूट की योजना में हुआ बदलाव

शुरुआती योजना के तहत इन 44 सीटर मिनी बसों को जिले के ग्रामीण रूट्स पर चलाने की तैयारी थी. बाद में योजना में बदलाव करते हुए तय किया गया कि ग्रामीण इलाकों में निजी ऑपरेटर्स की बसें अनुबंध पर चलाई जाएंगी. इसके लिए टेंडर भी जारी किए गए थे, लेकिन बाद में प्रक्रिया रद्द कर दी गई. अब परिवहन विभाग ने फैसला किया है कि मिनी बसें शहर के अंदरूनी रूटों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच चलेंगी.

विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में कुल 305 बसें हैं जिनमें से 188 बसें नोएडा डिपो और शेष ग्रेटर नोएडा डिपो में हैं. ये बसें साधारण और सीएनजी संचालित हैं. दोनों डिपो में वातानुकूलित (एसी) बसें नहीं हैं. नई मिनी बसों के चलने से रोज के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और नोएडा-गाजियाबाद के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ