Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में वर्षों से अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं को लेकर शासन ने एक अहम फैसला लिया है। निंबस प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की लंबित परियोजना को राहत देते हुए शासन ने करीब 5 वर्षों के लिए शून्य काल का लाभ प्रदान किया है। साथ ही परियोजना को पूरा करने के लिए समय विस्तार और समर्पित भूमि का दोबारा आवंटन यीडा (यमुना प्राधिकरण) पर छोड़ दिया है।
पीएसपी के तहत आवेदन
औद्योगिक विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिल्डर को पीएसपी (पार्टनरशिप स्कीम पालिसी) के तहत आवेदन करने की अवधि को शून्य काल माना जाएगा। यह अवधि वर्ष 2017 से अगस्त 2022 तक तय की गई है। इस दौरान की सभी देरी को गैर-उत्तरदायी मानते हुए बिल्डर को किसी तरह का दंड या ब्याज नहीं देना होगा।
2012 में हुआ था आवंटन
यमुना प्राधिकरण ने वर्ष 2012 में सेक्टर 22ए में निंबस प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 102995.7 वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया था। बिल्डर ने इस पर आईआईटीएल निंबस द पाम विलेज नाम की परियोजना शुरू की और 2014 में नक्शा स्वीकृत कराया। परियोजना के तहत 1906 फ्लैट प्रस्तावित किए गए थे।
18 करोड़ अतिरिक्त मांगे
प्राधिकरण द्वारा बाद में बिल्डर को किसानों के अतिरिक्त मुआवजा वितरण हेतु 18 करोड़ रुपये से अधिक की मांग की गई। इसके साथ ही बिल्डर के पीएसपी नीति के तहत दिए गए आवेदन पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया, जिससे परियोजना अधर में लटकी रही।
कुछ हिस्सा लौटाया
यीडा के फैसलने के बाद बिल्डर ने भूमि का एक हिस्सा प्राधिकरण को लौटा दिया, लेकिन यीडा की ओर से ब्याज समेत बकाया राशि की मांग जारी रही। लगातार बदलते और विरोधाभासी फैसलों से परेशान होकर बिल्डर ने शासन में अपील की। अपनी याचिका में बिल्डर ने किसान आंदोलन और कोविड-19 के प्रभावों का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी।
निर्माण पूरा करने का समय मिला
शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्णय दिया कि बिल्डर को शून्य काल का लाभ दिया जाए और निर्माण पूरा करने के लिए समय विस्तार तथा भूमि का दोबारा आवंटन यीडा पर छोड़ दिया जाए। इस फैसले से जहां बिल्डर को राहत मिली है दूसरी तरफ यीडा की विरोधाभासी नीतियों और निर्णयों पर भी सवाल खड़े हुए है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी के पास डंप हो रहा कूड़ा, बदबू ने किया जीना मुश्किल
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
33 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines